धर्म

आज मकर राशि में मार्गी हुए बुधदेव, धनु समेत इन राशि वालों के जीवन में आएगी खुशहाली

नई दिल्ली

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध अगर व्यक्ति की जन्म कुंडली के छठवें, आठवें और बाहरवें भाव में विराजमान हों तो, उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

बुध को देव ज्ञान और बुद्धि का कारक माना जाता है। बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी माने गए हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध 68 दिनों से मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। 15 जनवरी को बुध इसी राशि में वक्री हुए थे और 4 फरवरी को फिर से मार्गी हो जाएंगे। बुध 4 फरवरी को सुबह 09 बजकर 16 मिनट पर मार्गी होंगे। जानिए बुध के मार्गी होने पर किन राशि वालों को मिलेगा लाभ-

मेष- बुध ग्रह की चाल परिवर्तन का शुभ प्रभाव मेष राशि वालों पर देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके करियर में प्रगति हो सकती है। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होने के साथ ही उच्चाधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ- मार्गी बुध वृषभ राशि के जातकों को शुभ परिणाम देंगे। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफा होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय उत्तम है। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में लाभ हो सकता है।

धनु- धनु राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा साबित नहीं होगा। इस दौरान आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। करियर की बात करें तो आपको कार्यस्थल पर दिक्कतें आ सकती हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों का विशेष ध्यान रखें।

मकर- मकर राशि वालों के लिए वक्री बुध लाभकारी हैं और अब यह मार्गी होने जा रहे हैं। करियर के लिहाज से आपको शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se dnevi podaljšajo in na tržnicah zadiši po sveži zelenjavi, je pravi čas za lahke, okusne in hranljive jedi. Nekaj preprostih idej za vsak dan si zasluži podrobnejšo pozornost. Jutranja kaša se rada sprime Kako lahko podobne ideje vključimo v vsakdanji jedilnik? Poskusite s preprostimi kombinacijami sezonske zelenjave, stročnic in zelišč ter jedi pripravite brez odvečnih omak, da ostanejo lahke in polne okusa.