धर्म

18 से 24 दिसंबर साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष साप्ताहिक राशिफल :

मेष राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह बड़ा शुभ समय है। इस सप्ताह आपके शादी के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। अगर दशा, अंतर्दशा ठीक है तो विवाह हो भी जाएगा। धन आने के सामान्य योग हैं। भाग्य ठीक है। भाग्य से आपके कई कार्य हो सकते हैं। बहनों के साथ संबंध उत्तम रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 दिसंबर फलदाई है। 24 दिसंबर को धन आने का योग बन सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष साप्ताहिक राशिफल :
वृष राशि के जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी को कई सफलताएं भी मिल सकती हैं। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। पेट की पीड़ा में कमी आएगी या समाप्त हो जाएगी। धन आने के कई सयोंग बनेंगे। आपको अपने संतान से सुख प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपको अपनी संतान का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। ब्लड प्रेशर का विशेष रूप से ध्यान दें। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 दिसंबर तथा 24 दिसंबर उत्तम और लाभदायक हैं। 24 दिसंबर को आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। 22 और 23 दिसंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल :
इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा।भाग्य के जरिए आपके कई कार्य बन सकते हैं। आपके संतान की उन्नति होगी। संतान आपका सहयोग करेगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। शत्रु परास्त होंगे, परंतु इसके लिए आपको थोड़ा प्रयास करना पड़ेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख शुभ है। इस दिन आपको कई अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 24 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। कोई भी कार्य करने में पूर्ण सतर्कता बरतनी चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ प्रतिदिन करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल :
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता में आपको प्रसिद्धि प्राप्त होगी। आपके सुख में वृद्धि होगी। भाग्य से आपको कोई मदद नहीं मिल पाएगी। आपको जो कुछ मिलेगा अपने परिश्रम से ही मिलेगा। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। संतान से आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति भी हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 दिसंबर उत्तम है। 22 और 23 दिसंबर को आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। 18 और 19 को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल :
इस सप्ताह आपके अपने भाई और बहनों से उत्तम संबंध रहेंगे। अपने संतान से भी आपको सहयोग प्राप्त होगा। संतान का भी समय अच्छा है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। भाग्य से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। आपके अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से ही संपन्न होंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद की जा सकती है। जनता में आपकी ख्याति में वृद्धि भी हो सकती है। 18 और 19 तारीख आपके लिए फलदायक है। 20 और 21 तारीख को आपको कोई भी कार्य सचेत होकर करना चाहिए। 24 तारीख आपके लिए विशेष रूप से उत्तम है। 24 तारीख को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी ।इस सप्ताह आपको चाहिए कि भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल :
इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ आपके उत्तम संबंध रहेंगे। धन आने के कई योग बनेंगे तथा धन प्राप्त भी होगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने भाई बहनों से थोड़ा सावधान भी रहना चाहिए। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख लाभकारी है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें एवं भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला साप्ताहिक राशिफल :
अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए यह सप्ताह अति उत्तम है। विवाह के बड़े अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे तथा उन पर चर्चा होगी। आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेगा। धन आने का भी योग है। भाग्य आपका साथ देगा। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। जीवनसाथी के पेट में पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख उत्तम है। 22 और 23 तारीख को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिन आपको अपने कार्य को करने में अत्यंत सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपका कार्य सफल नहीं होगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शिव पंचाक्षरी मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल :
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। केवल पेट में कुछ पीड़ा हो सकती है। कचहरी के कार्यों में विजय पाने की उम्मीद है। धन आने के कई सयोंग बनेंगे तथा धन आएगा भी। आपके सुख और आराम में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपको अपनी संतान से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 और 24 तारीख उत्तम है। 24 तारीख को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफल होंगे। 22 और 23 तारीख को आपको संभाल कर कार्य करना चाहिए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु साप्ताहिक राशिफल :
यह सप्ताह में आपको कई सफलताएं मिल सकती हैं। कचहरी के कार्यों में आपको पूर्ण सफलता मिलेगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके दुश्मन भी परास्त हो जाएंगे। धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध उत्तम रहेंगे। आपको अपनी संतान से कोई लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। संतान का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। भाग्य से आपको कोई मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख लाभदायक हैं। 24 तारीख को आपको संभलकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप चिड़ियों को दाना दें। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है।

मकर साप्ताहिक राशिफल :
इस सप्ताह आपके पास थोड़ी बहुत मात्रा में धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में आपको लाभ हो सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। भाग्य थोड़ा बहुत आपका साथ देगा। कहीं दूर स्थान पर यात्रा की उम्मीद भी हैै इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल :
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ कुछ विवाद हो सकता है। धन आने की पूरी उम्मीद है। व्यापार उत्तम चलेगा। वाहन चलाने में ध्यान रखें। उस समय आपका ध्यान कहीं इधर-उधर नहीं जाना चाहिए। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 18 ,19 और 24 तारीख लाभदायक हैं। 24 तारीख को सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन साप्ताहिक राशिफल :
इस सप्ताह आपका भाग्य बेहतरीन ढंग से साथ देगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। दुर्घटनाओं में आप पूरी तरह से बच जाएंगे। धन के आने की मात्रा में कमी होगी। आपके जीवन साथी का और आपका स्वास्थ्य थोड़ा मंदा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख उत्तम है। 18 और 19 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप चीटियों को शक्कर दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Добро пожаловать на наш сайт, где вы найдете множество полезных лайфхаков, рецептов из кулинарии и статей по уходу за огородом. Мы рады поделиться с вами лучшими советами, чтобы превратить повседневные моменты в незабываемые. Приготовьте вкусные блюда, получите полезные советы по домашнему хозяйству и научитесь выращивать здоровые овощи и фрукты с нашей помощью. Давайте вместе делать жизнь легче и интереснее! Čudežni učinki lovornih listov: sedem načinov uporabe, o katerih zagotovo Nepraktična rešitev: Talne barve, ki se jim je Najbolj učinkovito sredstvo proti koloradskemu hrošču Hiter recept za grahovo juho: brez namakanja v 15 minutah Добро пожаловать на наш сайт, где вы найдете множество полезных лайфхаков, советов по кулинарии и статей о том, как создать и ухаживать за собственным огородом. Мы рады поделиться с вами нашим опытом и знаниями, чтобы помочь вам достичь успеха в приготовлении вкусных блюд и выращивании здоровых овощей и фруктов. Погрузитесь в мир кулинарных тайн и секретов с нашими экспертными статьями и советами.