सीहोर

बारिश के दिनों सर्व ब्राह्मण समाज करेगा पौधारोपण

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ जताखेड़ा जोड़ पर व्यास कृषि फार्म पर सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा आगामी बारिश के दौरान भव्य पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर 100 से अधिक पौधों को रोपित किया गया है। इसके बाद जून माह के अंत में इनका वितरण कर रोपण भी किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास ने बताया कि फार्म पर देखरेख में वहां पर विभिन्न प्रजातियों के सौ पौधे रोपित किए गए। इसका वितरण आगामी दिनों में किया जाएगा। पौधारोपण के माध्यम से भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर समाज की ओर से प्रदीप रानू व्यास, ब्राह्मण समाज के चल समारोह अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, राजेन्द्र शर्मा कल्लू, दीपक शर्मा, मनोज दीक्षित मामा, नितिन उपाध्याय, बृजेश पाराशर, योगेश तिवारी आदि शामिल थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए चल समारोह समिति के अध्यक्ष श्री तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक-एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे भविष्य के लिए शुद्ध वातावरण व शुद्ध वायु की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पौधों का रोपण व उनका संरक्षण करना अति आवश्यक है। वृक्षों से शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होती है, जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। अत: सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। हरा भरा बनाये रखने में पूर्ण सहयोग करें। जब भी हो सके अपनी सुविधा अनुसार एक पेड़ जरूर लगाएं, यह समाज के लिए आपकी व्यक्तिगत भागीदारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko že pečena zelenjava postane osnova za nasiten in okusen obrok. Razmerje med sestavinami in način priprave je vredno podrobneje raziskati. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Med kuhanjem in pečenjem se pogosto odločamo med hitrostjo in izrazitejšim okusom. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči lahko pripravimo uravnotežen obrok brez odvečnih maščob.