आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

आनंद उत्सव : खेला खो-खो, दिखाया दम और फिर जीता ईनाम

रेहटी तहसील की ग्राम पंचायत सोयत में हुआ आयोजन

रेहटी। मोबाइल की दुनिया ने जहां खेलों के महत्व को कम कर दिया है तो वहीं युवाओं को इन खेलों के प्रति निरंकुश भी बना दिया है। पहले जिन खेलों को बड़े ही रोमांचक ढंग से खेला जाता था, आनंद लिया जाता था, वे खेल भी अब नहीं खेले जाते हैं। अब स्कूली छात्र-छात्राओं सहित युवाओं में खेलों के प्रति उमंग जागे, वे अपने पारंपरिक खेलों के प्रति दिलचस्पी दिखाएं, इसके लिए आनंद उत्सव की शुरूआत की गई है। इसी आनंद उत्सव के दौरान रेहटी तहसील की ग्राम पंचायत सोयत में भी पारंपरिक खेल खो-खो खिलाया गया।
पिछले दिनों ग्राम पंचायत सोयत में आनंद उत्सव के दौरान खेलकूद कराए गए। इसके लिए तीन ग्राम बोरघाटी, कलवाना और सोयत का केंद्र सोयत को बनाया गया। यहां पर तीनों गांवों के खिलाड़ियों ने खो-खो प्रतियोगिता में अपना दम दिखाया और ईनाम भी जीता। ग्राम प्रधान रामकृष्ण यादव ने बताया कि आज का युवा अपने पारंपरिक खेलों से दूर होता जा रहा है। ऐसे में आनंद उत्सव उनके लिए एक बेहतर प्रयास है। इसके जरिए युवा भी खेलों में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस दौरान कलवाना स्कूल के शिक्षक स्वरूप सिंह यादव, बोरघाटी स्कूल के शिक्षक मोहन वर्मा, हाईस्कूल सोयत के प्रभारी प्राचार्य शैलेष पंवार, ग्राम पंचायत सोयत के ग्राम प्रधान रामकृष्ण यादव, सचिव हरिदास बैरागी, सहायक सचिव बलवीर सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। अंत में बेहतर खेल खेलने वाले छात्र-छात्राओं को ग्राम प्रधान द्वारा ईनाम भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ontdek handige tips en trucs voor het dagelijks leven, heerlijke recepten en nuttige artikelen over tuinieren op onze website! Leer hoe je tijd en geld kunt besparen, smakelijke gerechten kunt bereiden en je groene vingers kunt ontwikkelen. Van praktische huishoudelijke tips tot heerlijke culinaire hoogstandjes, we hebben alles wat je nodig hebt om je leven gemakkelijker en lekkerder te maken. Bezoek ons nu en laat je inspireren! Waarom voedingsdeskundigen aanbevelen havermout op water Waarom Intimiteit verdwijnt in relaties: 5 verborgen boodschappen die een kat je stuurt Ontdek handige tips en trucs voor het dagelijks leven, heerlijke recepten en nuttige artikelen over tuinieren op onze website. Leer hoe je je leven gemakkelijker kunt maken, geniet van nieuwe smaken in de keuken en ontdek alles over het verbouwen van je eigen groenten en fruit. Laat je inspireren en maak van elke dag een beetje beter met onze waardevolle content!