आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

कलेक्टर ने किया अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन

कलेक्टर ने किया अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन

सीहोर। कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने जिला कार्यालय में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर के मध्य कार्य विभाजन किया है। कलेक्टर द्वारा जारी कार्य विभाजन आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को नजूल, सहायक अधीक्षक (राजस्व), आरएम शाखा, अभिलेखागार, जनगणना शाखा, एस.डब्ल्यू. शाखा, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, सीएम हाउस/सीएम घोषणा/टीएल, राहत (बाढ़ राहत, सुखा राहत, दंगा राहत), सदर वासिल बाकी नवीस, स्थापना शाखा, भू-अभिलेख (सिलिंग, भू-प्रबंधन, डायवर्सन, पटवारी प्रशिक्षण शाला) का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गए महत्वपूर्ण कार्य का संपादन करेंगे। जिला कार्यालय में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर ब्रजेश सक्सेना को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी भारत निर्वाचन/ स्थानीय निर्वाचन, लेखा (वित्त शाखा), लायसेंस शाखा (समस्त), नजारत शाखा, मुख्य प्रतिलिपिकार शाखा, वरिष्ठ लिपिक एक एवं दो, आवक-जावक शाखा, स्वेच्छानुदान शाखा, जैसी व्यवहारवाद जीएमएफसी शाखा, अल्प बचत, प्रपत्र एवं लाइब्रेरी शाख, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ, लोक सूचना अधिकारी, लोक सेवा प्रबंधन/सीएम हेल्पलाईन/सीएम मानीट/सीएस मानीट, धर्मस्व, सूचना प्रौद्योगिकी, शिकायत (समस्त एससी/एसटी शिकायत प्रकोष्ठ), सहायक अधीक्षक (सामान्य), जन सुनवाई का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गए महत्वपूर्ण कार्य का संपादन करेंगे। संयुक्त कलेक्टर सतीश राय के लिंक अधिकारी ब्रजेश सक्सेना तथा संयुक्त कलेक्टर ब्रजेश सक्सेना के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर सतीश राय होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko že pečena zelenjava postane osnova za nasiten in okusen obrok. Razmerje med sestavinami in način priprave je vredno podrobneje raziskati. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Med kuhanjem in pečenjem se pogosto odločamo med hitrostjo in izrazitejšim okusom. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči lahko pripravimo uravnotežen obrok brez odvečnih maščob.