सरकारी अस्पताल में भष्टाचार : महाजन के नेतृत्व पांच सौ कार्यकर्ता शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान
सरकारी अस्पताल में जारी भ्रष्टाचार अव्यवस्थाओं को लेकर करेंगे प्रदर्शन

सीहोर। शहर में पांच सौ कार्यकर्ता गौरव सन्नी महाजन के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे। सरकारी अस्पताल में जारी भ्रष्टाचार अव्यवस्थाओं को लेकर घर-घर पहुंचकर कार्यकर्ता नागरिकोंं से समर्थन मागेंगे। सी.टी. स्केन मशीन अस्पताल में होते हुए भी कई वर्षों तक मरीजों से सी.टी. स्केन के 2250 वसूली भृष्टाचार करने का जबाव अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों से मांगेंगे। नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त शिकायती फार्मों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय भेजेंगे। कार्यकर्ताओं को हस्ताक्षर फार्मा का वितरण किया गया। कार्यमंगलम में रविवार को शहर के विभिन्न वार्डों से बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं को गौरव सन्नी महाजन ने संबोधित किया। महाजन ने कहा कि आज ही अस्पताल में समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने से दुर्घटना में घायल पिता-पुत्री की मौत हो गई है। अस्पताल लापरवाही का अड्डा बन गया है। जिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट की पदस्थापना होने के बावजूद सोनोग्राफी मशीन बंद पड़ी है। अस्पताल में छोटे-छोटे आपरेशन भी नहीं किए जा रहे हैं। डिलेवरी के अधिकतर प्रकरण प्रायवेट अस्पताल में रैफर किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में कई वर्षों से मरीजों से सी.टी. स्केन के 2250 रुपए की वसूली की गई है। मशीन होते हुए भी गरीबों से भारी भरकम राशि की अवैधानिक वसूली कर भृष्टाचार किया गया है। हाल ही में मरीजों को एक्सपायरी डेट की ग्लूकोज की वाटल लगाने का भी मामला सामने आ चुका है। मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी प्रकार एक्स-रे की सुविधा में भी समय तय कर नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। लोगों को मजबूरन प्रायवेट एक्स-रे कराना पड़ता है, जिसमें हजारों रुपए खर्च हो रहे हैं। अनेक कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल प्रबंधन की लापरवाहियों को लेकर आक्रोश प्रकट किया।
बैठक में प्रमुख रूप से गोविंद पहलवान राठौर, ज्ञान प्रकाश माथुर, मूलचंद्र छाया, विनोद यादव गुडडा आदि शामिल रहे।