आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीविशेषसीहोर

पांच दिवसीय होली का पर्व शुरू, खेली जाएगी महादेव की होली

रंगपंचमी तक रहेगी नगर में होली की धूम, निकलेगा हुलियारों का जुलूस, पुलिस प्रशासन रहेगा मुस्तैद, जगह-जगह तैनात होंगे पुलिस के जवान

सीहोर-रेहटी। होली का पांच दिवसीय पर्व आज से शुरू हो गया। रंगपंचमी तक नगर में रंगों की धूम रहेगी। इस दौरान होली के अवसर पर जहां हुलियारों का जुलूस निकलेगा तो वहीं इस बार नगर में महादेव की होली भी मनाई जाएगी। महादेव की होली को लेकर सभी तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर ली गर्इं। कोरोनाकाल के कारण पिछले दो वर्षों से घरों में होली मना रहे जिलेवासी व नगरवासी इस बार जमकर होली का पर्व मनाएंगे। इसके लिए उनकी तैयारियां भी पुख्ता हैं। हालांकि इस बार रंगों के बजाए गुलाल से होली खेली जाएगी। इस बार नबाव शासनकाल से चली आ रही होली का भी अंत होगा और अब से महादेव की होली मनाई जाएगी। महादेव की होली की घोषणा पिछले दिनों सीहोर के चितावलिया हेमा में हुए रूद्राक्ष महोत्सव के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा की गई थी, तभी से इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई थी।
आज निकलेगी सामूहिक गेर-
हर साल की तरह इस साल भी मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के तत्वाधान में शहर में कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक रूप से गेर निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत शहर के कस्बा स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम वर्मा के निवास से सुबह साढ़े नौ बजे की जाएगी और कांग्रेसजनों के द्वारा आगामी शनिवार को शहर में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा मनाई जाने वाली महादेव की होली का स्वागत भी किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने बताया कि हर साल कांग्रेसजनों के द्वारा होलिका दहन के दूसरे दिन गमी वाले परिवारों में रंग डालने की परम्परा है। इस संबंध में पिछले दिनों जिला कांग्रेस कमेठी में निर्णय लिया गया था और कांग्रेसजनों ने क्षेत्र के लोगों के साथ होली मनाई और संदेश दिया कि लोगों के बीच भाईचारा बना रहे, हुड़दंग ना करें।
फाग महोत्सव का आयोजन-
नमक चौराहा होली उत्सव समिति द्वारा धुलेंडी के मौके पर फाग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने सभी होली फाग के रसियाओं को इस आयोजन में उपस्थित होने का आव्हान किया है। होली के अवसर पर फाग गायन की परंपरा वर्षों से विद्यमान है। इसे आगे बढ़ाते हुए नमक चौराहा होली उत्सव समिति द्वारा चौराहे पर शहर के प्रसिद्ध फाग गायकों के सहयोग से फाग गायन का आयोजन रखा गया है। नमक चौराहे पर शाम 8 बजे से आयोजन प्रारंभ होगा जो देर रात तक चलेगा। आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
25 किलो पलाश के फूलों से बनाया जा रहा होली का रंग-
पिछले साल प्रगति आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए गोबर दीयों से लोगों के घर रोशन हुए थे। अब इन महिलाओं ने लोगों की होली को भी अपने द्वारा पलाश के केसरिया रंगीन बनाने की सोच रखी है और इसके लिए उन्होंने पलाश के करीब 50 किलो फूलों से रंग तैयार किया है। इस पलाश के फूलों से बनाए रंग को शहर के अधिकांश महादेव मंदिरों में होली खेलने वालों को नि:शुल्क रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायता समूह की सचिव गायत्री विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीण और आस-पास की महिलाओं ने इन फूलों को एकत्रित किया है। गत दिनों समूह के द्वारा भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट कर महादेव की होली ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उन्होंने आह्वान किया था, इसको देखते हुए समूह की महिलाओं ने पूरी मेहनत के साथ पलाश के फूलों से रंग बनाया जा रहा है।
जगदीश मंदिर में होगा हरि हर का मिलन-
सनातनी महापर्व होली महोत्सव पर भगवान जगन्नाथ के द्वार आएंगे भगवान विश्वनाथ। रविवार प्रात: दस बजे से दोपहर एक बजे तक भगवान जगन्नाथ को केसरिया रंग गुलाल लगाएंगे, भगवान विश्वनाथ सिद्ध पुर की पावन माटी के पवित्र तीर्थ स्थल जगदीश मंदिर छावनी सीहोर में भव्य होली महोत्सव कार्यक्रम पूज्य संत धर्म रक्षक रक्षक श्री 108 पंडित दुर्गा प्रसाद कटारे के आशीर्वाद से पूज्य संत परम गौभक्त कथा व्यास पंडित मोहितराम पाठक के सानिध्य में होने जा रहा है। इसमें केसरिया रंग गुलाल फूलों द्वारा होली महोत्सव मनाया जाएगा एवं वृंदावन से पधार रहे संगीतकारों द्वारा भगवान की मधुर मधुर होली गीत गाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button