आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

हमारा बूूथ मजबूत होेगा तो भाजपा और ज्यादा मजबूत होगी, जिला प्रभारी, मंडल प्रभारी सहित जिलाध्यक्ष ने दी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओें को संगठन की सीख

बूथ विस्तारक एवं संगठनात्मक चर्चा कोे लेकर हुई चकल्दी मंडल की बैठक

सीहोेर-रेहटी। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी इसलिए है, क्योंकि हमारा संगठनात्मक ढांचा बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक है। हमारा बूथ मजबूत होगा तो भाजपा और ज्यादा मजबूत होगी, इसलिए बूथ स्तर तक जाकर सभी को इसे और ज्यादा मजबूती देनी है। हमारे संगठन ने तय किया है कि हमें बूथ स्तर तक समितियां बनानी हैं, पन्ना प्रमुख बनाना है। ये बातें भाजपा के जिला प्रभारी, मंडल प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष ने चकल्दी मंडल की बूथ विस्तारक बैठक में कही।
सीहोर जिला प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती ने कहा कि संगठनात्मक तरीके से सभी को कार्य करना है, ताकि हम भाजपा के संगठन को और ज्यादा मजबूती के साथ खड़ा कर सकें। हमारा संगठन ही हमारी ताकत है औैर हमें इस ताकत को औैर ज्यादा बढ़ाना है, इसलिए सभी संगठन के लिए मैदान में उतरें औैर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
चकल्दी मंडल के प्रभारी एवं पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका बूथ का कार्यकर्ता है, इसलिए बूथ को मजबूत करना है। हम सबको मिलकर हमारे संगठन को मजबूती देना है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि हमारी ताकत हमारा कार्यकर्ता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारी पार्टी में एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनता है तो एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भी बनता है। भाजपा ने हमेशा से अपने कार्यकर्ताओं को ही प्रमुख पदों पर बैठाया है।
चकल्दी मंडल अध्यक्ष शेषनारायण पंवार ने कहा कि हमें पूरी तन्मयता के साथ बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी को मजबूती देनी है। हमारे संगठन ने जो तय किया है उस कार्य को पूरी निष्ठा के साथ हमें आगे बढ़ाना है, ताकि हमारी पार्टी और ज्यादा मजबूत हो।
बैठक मेें प्रमुख रूप से बहादुर सिंह मुकाती जिला प्रभारी, राजेंद्र सिंह राजपूत पूर्व विधायक व मंडल प्रभारी, रवि मालवीय जिलाध्यक्ष, लखन सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, शेषनारायण पंवार चकल्दी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर, अमर सिंह पंवार जिला वनोपज अध्यक्ष, राजेश राजपूत, कल्याण सिंह जिला उपाध्यक्ष, बहादुर सिंह राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button