सीहोर

कानून की छोटी-छोटी जानकारी न्याय दिलाने में सहायक: रामानंद चंद

- बुधनी में हुआ मेेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन, दी गई कानूनों की जानकारियां

सीहोर-रेहटी। कानून की छोटी-छोटी जानकारियां न्याय दिलाने में सहायक होती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इसकी जानकारियां बेहद कम होती है, इसलिए कई बार उन्हें न्याय के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। कानून की जानकारी सभी को हो, इसके लिए इस तरह के विधिक सेवा शिविरों का आयोजन लगातार होना चाहिए। इस तरह के शिविरों में लोगों को कई तरह की जानकारियां मिल जाती हैं। ये बातें प्रधान जिला न्यायाधीश रामानंद चंद ने कही। वे बुधनी में आयोजित मेगा विधिक सेवा शिविर में अपना संबोधन दे रहे थे। इससे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया।
प्रधान जिला न्यायाधीश रामानंद चंद ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य नारी सशिक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम एवं अभिनव पहल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में देखने में आता है कि बहुत सारे लोगों को कानून की छोटी-छोटी जानकारियां नहीं हो पाती हैं। इसके लिए वे कई बार न्याय से वंचित रह जाते हैं या फिर भटकते रहते हैं। अगर उन्हें विधिक सेवा की जानकारियां उपलब्ध होगी तो वह न्याय के लिए कोर्ट में अपील कर सकता है। उन्होंने कहा कि देखने में आता है कि बहुत सारे ऐसे अपराध जो घरेलू हिंसा से संबंधित या फिर बाल अपराध से संबंधित हो, जिसमें महिलाओें को बच्चों की जानकारियों का अभाव रहता है और वे पुलिस एवं कोर्ट के पास नहीं जा पाते हैं। जिला न्यायाधीश बुधनी मनीष लोवंशी ने शिविर में अजा-जजा अधिनियम से संबंधित जानकारियां दीं। उन्होंने नालसा गरीबी उन्मूलन योजना एवं नालसा आदिवासियों के संरक्षण एवं प्रवर्तन के लिए विधिक सेवा योजना के बारे में भी विस्तार से बताया। न्यायाधीश ठाकुर प्रसार मालवीय ने ग्राम न्यायालय के बारे में उपस्थित लोगोें को बताया। शिविर में न्यायाधीश कुणाल वर्मा ने महिलाओं से संबंधित कानून व विधि की जानकारी दी।
अभिभाषक संघ ने किया आभार प्रकट-
शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश रामानंद चंद द्वारा हेल्प डेस्क का भी शुभारंभ किया गया। अभिभाषक संघ बुधनी द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का विद्युत न्यायालय बुधनी किए जाने पर आभार प्रकट किया गया। अधिवक्ता सत्येंद्र जाट द्वारा श्रीमती लक्ष्मी देवी मेमोरियल ट्रस्ट बुधनी की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण एवं न्यायाधीशगणों को स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल भेंट किए गए। यहां बता दें कि विधिक सेवा शिविर का आयोजन उच्चतम न्यायालय की संस्था राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिए गए निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैैं। इसी कड़ी में जिले में लगातार इन शिविरों का आयोजन करके आम लोगों को कानूनों की जानकारियां दी गईं। बुधनी में आयोजित शिविर का संचालन अधिवक्ता सुनील दुबे द्वारा किया गया। शिविर में आभार अधिवक्ता चंद्रकिशोर यादव द्वारा प्रकट किया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि जिला न्यायालय सीहोर संजय शाही, जिला न्यायाधीश सीहोर अभिलाष जैन, एसडीएम शैलेंद्र हिनोतिया, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, नायब तहसीलदार आकांश महंत, महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी विनोद दीवान, रामेश्वर यादव, पंकज रघुवंशी सहित, बुधनी, रेहटी, शाहगंज के अधिवक्ता, अधिकारी-कर्मचारी सहित आमजन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Je to ředitel nebo ředitelé? Na tuto Rychlý IQ Jen šťastlivec spátrá kočku za 7 Jak najít slovo kvas za 7 sekund: velmi Všichni vidí bizona, Kde se Pouze 1 procento lidí najde želvu v akváriu Hadanka pro ty, kteří mají orlí 3 hvězdičky v