सीहोर

ग्राम पंचायत मुंगावली में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित

सीहोर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ग्राम पंचायत मुंगावली में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 110 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। विवाह के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भावी जीवन में प्रवेश के लिए नव दम्पतियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही कुछ हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप 11 हजार का चौक एवं सामान वितरित किया।
विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ग्राम मुंगावली में आयोजित इस विवाह समारोह में 110 बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले जब किसी पिता को अपनी बेटी की शादी करनी होती थी तो आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता को दूसरो से ऋण लेना होता था और ऋण लेकर वह अपनी बेटी की शादी करते थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पुनरू शुरू की गई कन्या विवाह योजना से प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता की बेटियों की शादी धूमधाम से हो रही है। प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर विवाह तक के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कारण आज मध्यप्रदेश में बेटी बोझ नहीं है, बल्कि वास्तव में लक्ष्मी है। सामूहिक विवाह समारोह में सीताराम यादव, एसडीएम अमन मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
यह सामग्री दी गई
मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के तहत 21 मई को आयोजित विवाह समारोह में प्रति हितग्राही बेटी को 55 हजार रूपए के प्रावधान में 38 हजार रूपए की सामग्री एवं 11 हजार रूपए का चेक दिया गया। कार्यक्रम में नव दम्पत्तियों को प्रदेश सरकार की ओर से 32 इंच का एलईडी टीवी, एक टेबल फेन, 51 बर्तन, पलंग बिस्तर, दुल्हन के कपड़े, श्रृंगार का सामान और चांदी के आभूषण सामान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tudi drobna sprememba, kot je nekaj svežih zelišč, lahko preprost jedilnik prijetno popestri. Kako združiti okus in koristi, je vredno podrobneje raziskati. Počasni obroki namesto Znanci pogosto svetujejo, naj za zdravo kosilo preprosto izpustimo ogljikove hidrate, a to ne deluje vedno. Bolje je izbrati uravnotežen recept z veliko zelenjave in dobrim okusom.