सीहोर

खाद्य आयोग की सदस्य सचिव ने किया आंगनबाड़ी एवं स्कूलों का निरीक्षण, दी सख्त हिदायत

सीहोर। मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग की सदस्य सचिव एवं आईएएस अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने सीहोर जिले की इछावर तहसील का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने इछावर तहसील की अनेक आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय उचित मूल्य दुकानों तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण किया। उन्हें कई स्थानोें पर खामियां भी नजर आई, इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों कोे सख्त हिदायत दी एवं व्यवस्थाएं सुचारू रूप सेे चलाने के निर्देश भी दिए।
खाद्य आयोग की सदस्य सचिव श्रीमती श्रीवास्तव ने नगर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-13 का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों से शाला पूर्व शिक्षा एवं भोजन के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक-1 का निरीक्षण कर हितग्राहियों से अन्नपूर्णा योजना एवं गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाली सामग्री के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उचित मूल्य दुकान में गेहूं, चावल, चना, ज्वार, मूंग, कैरासीन उपलब्ध पाया गया। उन्होंने दुकान संचालक को उचित मूल्य दुकान में संग्रहित चना एवं ज्वार के वितरण के निर्देश दिए। प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भाऊखेड़ी का निरीक्षण कर उन्होंने शाला में उपस्थित छात्राओं से प्राप्त हो रहे भोजन के संबंध में एवं रसोईयों से उनको प्राप्त हो रहे मानदेय के संबंध में जानकारी ली। भ्रमण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी शिवकुमार तिवारी, टॉस्क मैनेजर एमडीएम सुपरवाईजर महिला बाल विकास मधुलिका जोशी एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रेशमा भांवोर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Μια γυναίκα βρήκε ένα δυσοίωνο σημείω Αναζητώντας 3 διαφορές σε Ένα παζλ για όσους έχουν εξαιρετική όρ-5 Ένας διανοητικός τιτάνας βρίσκει Ένα πολύ δύσκολο παζλ για έξυπνους ανθρώπους