
सीहोर। क्षेत्र में भूजल स्तर का संतुलन बना रहे, सिंचाई के लिए प्राप्त पानी का भंडारण रहे और भीषण गर्मी में पेयजल संकट न आएं इसके लिए विधायक सुदेश राय द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत ग्राम मिततु खेड़ी में स्टॉप डैम का भूमिपूजन किया। बताया गया है कि चोपड़ा वाले हनुमान जी जे मंदिर पर आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए विधायक सुदेश राय। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री राय ने श्यामपुर में दस लाख की लागत से पार्क निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर हरदौल लाला मंदिर सौन्दर्यकरण के लिए 3 लाख की राशि स्वीकृत की। वही लगभग 13 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का सोमवार को क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री राय ने भूमिपूजन किया। श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में बडी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं कि उपस्थिति उल्लेखनीय रही। जल अभिषेक अभियान का उद्देश्य वर्षा के पानी को रोककर भूजल स्तर को बढ़ाना और जल प्रबंधन करना है।
इस अवसर पर सीहोर विधायक श्री राय ने कहा कि प्राचीन काल से ही जल के महत्व को बताया जा रहा है। भारतीय संस्कृति में तालाब अभिन्न अंग रहे हैं। कुए, बावड़ी आदि हमेशा से ही महत्वूर्ण रहे हैं। इनके माध्यम से जल का संरक्षण होता है और हमारे लिए भी पानी बचता है। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि वे आज से ही पानी बचाने के अभियान में जुट जाएं। हम सभी को मिलकर वर्षा जल संग्रहण के लिए काम करना होगा। ताकि आने वाली पीढ़ी को पेयजल संकट का सामना न करने पड़े।