रेहटीसीहोर

भारत अस्पताल में लगा निःशुल्क जाँच कैम्प

भारत अस्पताल में लगा निःशुल्क जाँच कैम्प

रेहटी। नगर के सर्वसुविधा युक्त भारत अस्पताल में रविवार को नि:शुल्क जांच कैंप का आयोजन किया गया। इसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग ढाई सौ लोगों ने जांचें करवाई। कैंप में भोपाल से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांच करके मरीजों का इलाज किया। इससे पहले नगर के वरिष्ठ समाजसेवी केके पालीवाल ने कैंप में पधारे सभी डॉक्टरों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत हॉस्पिटल द्वारा यह नेक कार्य किया जा रहा है और इस तरह के कार्य लगातार होते रहना चाहिए। श्री पालीवाल ने अस्पताल के संचालक शिवनारायण चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, दीपक चंद्रवंशी और धर्मेंद्र दीवान से कहा कि वे इस तरह के आयोजन लगातार करते रहे। इस मौके पर भारत अस्पताल के संचालकों ने वरिष्ठ समाजसेवी केके पालीवाल का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। भारत अस्पताल के संचालक अशोक चंद्रवंशी ने बताया कि नि:शुल्क जांच शिविर के दौरान ढाई सौ से अधिक लोगों ने अपनी जांचें करवाई और इस दौरान कई लोगों का बीपी, शुगर सहित अन्य प्रकार का टेस्ट भी किया गया। उन्होंने कहा कि भारत अस्पताल का उद्देश्य सभी का बेहतर स्वास्थ्य है और हम इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं।
ये विशेषज्ञ डॉक्टर रहे मौजूद-
अस्पताल संचालक दीपक चंद्रवंशी ने बताया कि भोपाल के विशेषज्ञ डॉक्टरों में डॉ. दीपा पाटीदार जनरल फिजिशियन, डॉ सुयश भदौरिया जनरल मेेडिसिन, डॉ. पल्लवी अग्रवाल प्रसूति एवं महिला रोग विशेषज्ञ, डॉ. रिषभ जोशी जनरल एवं लेप्रास्कोपिक सर्जन, डॉ. तरूण बघेल हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ सहित डॉक्टर मनोज मालवीय, रोहित उइके सहित अन्य डॉक्टरों द्वारा मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से 2 बजे तक भारत अस्पताल में किया गया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ में संतोष चौहान, रितु नागर, हरदीप यादव, विक्रम राजपूत, हीना खान, प्राची चौहान, धर्मेंद्र चौहान सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vyzkoušejte tyto skvělé triky pro úspěšné vaření, zahradničení a každodenní život! Na našem webu najdete mnoho užitečných rad a receptů, které vám usnadní každodenní život. Zlepšete své dovednosti v kuchyni, naučte se vytvořit skvělé jídlo a získávejte tipy pro pěstování záhonů a zahradničení. Sledujte naše články a videa, které vám přinesou inspiraci a nové nápady pro váš každodenní život. Buďte šťastní a kreativní s našimi tipy a triky! Hádanka s třísekundovým limitem: země, kterou musíte Odhalení hrubé chyby na obrázku za 4 sekundy: Test IQ: najděte 3 rozdíly na obrázku ospalého Geniální hádanka: najděte osobu v nebezpečí za 4 sekundy Hledání vrabců mezi soby: kouzelná Tajemství, které nedokáže každý rozluštit: Kdo je opravdová matka: jen ti nejchytřejší vyřeší Nejlepší tipy pro vaši kuchyň a zahradu! Objevte skvělé triky, recepty a užitečné články, které vám pomohou v každodenním životě. Sledujte nás pro inspiraci a nové nápady každý den!