आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

प्रधान जिला न्यायाधीश करेंगे नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ

प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले में कुल 24 खंडपीठों का गठन

सीहोर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आरएन चंद के निर्देश पर 14 मई जिला सीहोर एवं तहसील न्यायालय आष्टा, नसरूल्लागंज, बुदनी एवं इछावर में वर्ष 2022 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला न्यायालय सीहोर में लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय सीहोर में गठित समस्त 10 लोक अदालत की खंडपीठों में लोक अदालत की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।
इस नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित आपराधिक शमनीय प्रकरण, धारा 138 पराक्राम्य लिखित अधिनियम, क्लेम प्रकरण, विद्युत अधिनियम, वैवाहिक विवाद सम्बंधी व अन्य सिविल प्रकरण सहित कुल 9493 राजीनामा योग्य प्रकरण रखे गए हैं। विद्युत अधिनियम, बैंक रिकवरी, जलकर एवं बीएसएनएल विभाग से संबंधित लगभग 13 हजार 901 प्रीलिटिगेशन प्रकरण नेशनल लोक अदालत के समक्ष रखे गए हैं। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए सीहोर में 10, आष्टा में 6, नसरूल्लागंज में 4, बुदनी में 3 एवं इछावर में 1 इस प्रकार कुल 24 खंडपीठों का गठन किया गया है। आम नागरिकों से नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण समझौता, सहमति के आधार पर कराकर लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर एवं तहसील विधिक सेवा समिति आष्टा, नसरूल्लागंज, बुदनी एवं इछावर से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.