सीहोर

9 अगस्त को होगा जन समस्या निराकरण कार्यालय का शुभारंभ एवं विशाल कार्यकर्ता रैली

सीहोर। भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल अमीता अरोरा द्वारा 9 अगस्त को सीहोर शहर में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए जन समस्या निवारण कार्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। इस दौरान विशाल कार्यकर्ता रैली भी आयोजित की गई है। जन समस्या निवारण कार्यालय का शुभारंभ 9 अगस्त बुधवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता रैली का आयोजन होगा। भाजपा नेता श्री अरोरा ने नगरवासी एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे जन समस्या निवारण कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर पधारे और आयोजन की गरिमा को बढ़ाएं। कार्यकर्ता रैली कोतवाली चौराहा से शुरू होगी, जो मुख्य बाजार, अटल चौक सहित अन्य मार्गों से होते हुए बाल बिहार मैदान पर समाप्त होगी। यहां पर रैली को संबोधित भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button