रेहटीसीहोर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया पत्रकारोें का सम्मान

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया पत्रकारोें का सम्मान

रेहटी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रेहटी द्वारा पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस मौके पर संघ के जिला संघ संचालक रामानंद माहेश्वरी ने कहा कि पत्रकारों तमाम कठिनाइयों के बाद भी आम लोगों तक सूचनाएं पहुंचाते हैं। वे कठिन समय में भी मैदान में डटकर अपनी भूमिका निभाते हैं। आज समाज में मीडिया की भूमिका बेहद अहम हो गई है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्यरत हमारी मीडिया समाज का आईना है। कोरोनाकाल जैसे कठिन समय में भी पत्रकारों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत महर्षि नारद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इस दौरान रेहटी केे वरिष्ठ पत्रकार गजराज सिंह चौहान, कमलेश्वरदास वैष्णव, मुुकेेश मेहता, शरण तिवारी, बलराम सिसौदिया, विजय सिंह चौहान, विष्णु पंसारी, दिनेश चंद्रवंशी, सुमित शर्मा एवं रोहित पंवार को सम्मानित किया गया। यहां बता देें कि आरएसएस द्वारा हर वर्ष नारद जयंती के अवसर पर पत्रकारों का सम्मान किया जाता है। इसी कड़ी में शनिवार को पत्रकारोें को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिवनंदन सिंह ठाकुर खंड संघचालक, अभिषेक यादव खंड कार्यवाहक सहित अन्य स्वयं सेवी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko že pečena zelenjava postane osnova za nasiten in okusen obrok. Razmerje med sestavinami in način priprave je vredno podrobneje raziskati. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Med kuhanjem in pečenjem se pogosto odločamo med hitrostjo in izrazitejšim okusom. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči lahko pripravimo uravnotežen obrok brez odvečnih maščob.