आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

Sehore News : आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई संत सेन जयंती

- भव्य रूप से निकाली गई शोभा यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत

सीहोर। बुधवार को सर्व सेन समाज एवं युवा सेन संगठन के तत्वाधान में आस्था और उत्साह के साथ संत सेन जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुबह सात बजे हनुमान जी का चोला चढ़ाकर चल समारोह निकाला गया। इस मौके पर मूर्ति का अनावरण भी किया गया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष तुलसीराम सेन काका ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
बुधवार को चल समारोह का मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव के नेतृत्व में शहर के कोतवाली चौराहे पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। वहीं सेन समाज के अध्यक्ष तुलसीराम सेन ने कहा कि इस साल हमारे समाज के सभी लोगों ने पूरी एकजुटता से चल समाारोह निकाला है। सेन कुटिया पर आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि सबसे पहले पूजा अर्चना की गई थी। संत समाज के लिए दिशा तय करते है। आपके द्वारा मानवजाति को सत्य व भेदभाव से उपर उठकर जीने की राह बताई समभाव का संदेश दिया। सेन महाराज एक महान संत थे, जिन्होंने समाज का सही दिशा दी। उनके मानने वाले उनकी पूजा-अर्चना कर आर्शिवाद लेते हैं उनके बताए नक्शे कदम पर चलते हैं, उनके गुणगान करते हैं। सेन महाराज को सेन समुदाय बहुतायात में मानता है, पूजा करता है। भारत में महान संतों को हमेशा भगवान की तरह ही पूजा जाता है। इस संबंध में जानकारी देते चल समारोह के अध्यक्ष भूपेन्द्र बगवैया ने बताया कि बुधवार को भव्य रूप से चल समारोह निकाला गया था, जिसका सभी समाजजनों से भव्य स्वागत किया।
चल समारोह का हिंदू उत्सव समिति ने किया स्वागत-
संत शिरोमणि श्रीसेन जी महाराज की 722वी जयंती, मूर्ति आवरण एवं हनुमान जी महाराज का झंडा व शोभा यात्रा सेन समाज द्वारा नगर में निकाली गई। इसका स्थानीय कोतवाली चौराहे पर हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं सेन महाराज के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए चल समारोह में शामिल सभी सामाजिक बंधुओं का पुष्प वर्षा कर व पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। सेन समाज के आराध्य गुरुदेव संत शिरोमणि श्रीसेन जी महाराज की जयंती पर सभी समाज बंधुओं को बधाई देते हुए कहा कि गुरुदेव सेन महाराज सद, प्रेम, सत्य, अहिंसा के प्रतीक सेन महाराज का जीवन और उपदेश सदा लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति के संरक्षक नंदकिशोर राठौर, राजेंद्र वर्मा, हरीश चंद्र अग्रवाल, किशोर कौशल, राजेश विजयवर्गी, आशीष गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, विष्णु प्रजापति,राजू रतलामी, देवेश अग्रवाल, नरेंद्र राजपूत, भगत सिंह तोमर, पंकज गुप्ता दिलीप गांधी, कमलेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko že pečena zelenjava postane osnova za nasiten in okusen obrok. Razmerje med sestavinami in način priprave je vredno podrobneje raziskati. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Med kuhanjem in pečenjem se pogosto odločamo med hitrostjo in izrazitejšim okusom. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči lahko pripravimo uravnotežen obrok brez odvečnih maščob.