सीहोर

सीहोर जूनियर ने क्रिसेंट वारियर्स को नौ विकेट से हराकर किया खिताब पर कब्जा

सीहोर जूनियर ने क्रिसेंट वारियर्स को नौ विकेट से हराकर किया खिताब पर कब्जा

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर खेली गई क्रिसेंट ट्राफी के फाइनल मुकाबले में शहर के उभरते हुए बल्लेबाज आदित्य अग्रवाल की धमाकेदार 72 रन की अद्धशतकीय पारी की बदौलत एक तरफा मुकाबले में सीहोर जूनियर टीम ने क्रिसेंट वारियर्स को नौ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
रविवार को खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिसेंट वारियर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 133 रन बनाए थे। वारियर्स की टीम की शुरूआत खराब रही। टीम का पहला संजय पटेल के रूप में तीन रन के निजी स्कोर पर गिरा। सीहोर जूनियर टीम के गेंदबाज विपिन ने अपना शिकार बनाया। इसके अलावा सचिन ने 56 रन और इरफान ने 22 रन की शानदार पारी खेली। वहीं सीहोर जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए विपिन ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट, मयंक, शुभम और आदर्श ने एक-एक विकेट हासिल किया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीहोर जूनियर टीम की शुरूआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए दोनों ही बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी निभाई। सलामी बल्लेबाज आदित्य अग्रवाल ने 72 रन और राज ने ने 55 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इस प्रकार टीम ने मात्र एक विकेट खोकर एक तरफा फाइनल मुकाबले में वारियर्स को नौ विकेट से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। मैच के अंत में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर, एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, वीरेंद्र वर्मा, सुरेन्द्र रल्हन, प्रदीप गौतम, नवनीत तोमर, उल्लास सोलके, मनोज दीक्षित मामा, मदन कुशवाहा, प्रदीप आहुजा, इरफान हुसैन, आशीष शर्मा, नागेंद्र व्यास, कमलेश पारोचे, सचिन कीर, अक्षय दुबाने, हेमंत केसरिया, संजय पटेल, महेन्द्र शर्मा बंटी विलय गौरव खरे, अमित कटारिया, रुपेश पारोचे, राकेश धनगर, अतुल कुशवाहा, संतोष पांडे, सुरेश नाविक, सुनील जलोदिया आदि ने विजेता टीम को ट्राफी दी। अंत में एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी ने घोषणा की आगामी दिनों में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन विधायक श्री राय के द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro posežemo po pripravljeni hrani, čeprav lahko v nekaj minutah skuhamo zdrav obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na vratih hladilnika Buča je odlična tudi Večina uporabi preveč moke pri na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine vonj iz kozarca razkrije hitro kisanje zelja Zakaj krompir v ko zadiši, čebulo in česen loči Pozimi jajca pripravite brez ponve majhna podrobnost: ingver Kako lahko podobno premišljeno izberemo tudi vsakodnevne obroke? Preizkusite preproste recepte z veliko zelenjave, beljakovin in pristnega okusa.