बुदनीरेहटीसीहोर

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, सब साथ मिलकर कर रहे हैं काम

आपसी मनमुटाव एवं कलह को लेकर कांग्रेस नेताओं ने दी सफाई

रेहटी। कांग्रेस में कोेई गुटबाजी नहीं हैै, कोई अंदरूनी कलह नहीं हैं। हम सब साथ में मिलकर संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। हमारा घर चलो, घर-घर चलो अभियान शुरू हो गया है। इससे पहले सदस्यता अभियान भी चलाया गया था। सभी पार्टी नेता साथ मेें मिलकर अभियानों को आगे बढ़ा रहे हैं। ये बिल्कुल गलत है कि क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं में आपसी मनमुटाव है और आपसी कलह है। ये बातें कांग्रेस केे वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मलखान सिंह चंद्रवंशी सहित अन्य नेताओं ने कही। वे लगातार गुटबाजी की खबरों को लेकर अपनी सफाई दे रहे थे।
कांग्रेस द्वारा वर्तमान में घर चलो, घर-घर चलो अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले सदस्यता अभियान भी चलाया गया था। घर चलो, घर-घर चलो अभियान के दौैरान कांग्रेस नेताओं की आपसी कलह दिख रही है। पार्टी नेता अपने-अपने हिसाब से अभियान को चला रहे हैं। एकजुुटता का अभाव दिख रहा है। इसकोे लेकर रविवार को घर चलो, घर-घर चलो अभियान के रेहटी ग्रामीण क्षेत्र के प्रभारी प्रेमनारायण गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस का अभियान सभी नेता मिलकर चला रहे हैं। नेताओं में कोई आपसी मनमुटाव नहीं है। सब साथ में मिलकर काम कर रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता मलखान सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से एकजुटता की मिसाल रही है। जिस तरह घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर परिजनों में गुस्सा होता है वही स्थिति कांग्रेस मेें कभी-कभार हो जाती है। हमारे सभी नेता एकजुटता के साथ पार्टी की गतिविधियों कोे संचालित कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगल सिंह ठाकुर, हुकूम गुप्ता, केशव चौहान, मेहताब सिंह चौहान, राजेंद्र कोठारी, राजेंद्र गुप्ता, अमित अर्जुन सिंह, कैलाश यादव, राधाकिशन नागर, विवेक श्रीवास्तव सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button