Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

दो साल, बेमिसाल: भाजपा नेता अरोरा ने दी सीएम डॉ. यादव को बधाई

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सफल दो वर्षीय कार्यकाल पूरे होने पर सीहोर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत/पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुक्रवार को श्री अरोरा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गुलदस्ता भेंट किया और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना की। इस दौरान अरोरा मित्र मंडल सहित उनके समर्थक भी साथ रहे।
श्री अरोरा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दो साल के कार्यकाल को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इन दो सालों में मध्यप्रदेश ने कई ऊंचाइयों को छुआ है और सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि अब मध्यप्रदेश नक्सली गतिविधियों से मुक्त हो गया है। उन्होंने औद्योगिक विकास पर ज़ोर देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ने पिछले दो सालों में औद्योगिक विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रीजनल औद्योगिक कॉन्क्लेव और औद्योगिक समिट का सफल आयोजन हुआ। अरोरा ने कहा कि इन आयोजनों के दौरान देश-विदेश के उद्योगपतियों ने करोड़ों रुपये निवेश करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। प्रदेश में लगातार निवेश आ रहा है, बड़े उद्योग स्थापित हो रहे हैं जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर निर्मित हो रहे हैं।
श्री अरोरा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ इन वर्गों को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आगामी तीन वर्षों में और भी नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zelenjave pretiravamo s časom, zato izgubi okus in vitamine. Z nekaj preprostimi triki bodo jedi bolj sočne, zdrave in zanimive; podrobnosti je vredno raziskati. Znanci svetujejo limono, a guacamole porjavi Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro najdemo idejo za okusen zajtrk. Malo sveže zelenjave, jogurta in domišljije zadostuje za hranljiv začetek dneva.