आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

- ग्राम गंगाराम की सामरी व पीपल की सामरी में घटना के बाद तनाव, पुलिस बल तैनात

सीहोर/सिद्दीकगंज। सीहोर जिले के सिद्धिकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाराम की सामरी व पीपल की सामरी ग्राम में रहने वाले बंजारा समाज के दो गुटों में बुधवार को करीब शाम 4 बजे खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक दूसरे पर धारदार हथियार से हुए जानलेवा हमले में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक लोग गंभीर घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस और डायल 100 को भी सूचना दी गई, लेकिन समय पर एंबुलेंस के नहीं पहुंचने से घायलों के परिजन उन्हें सिद्धिकगंज अस्पताल बाइकों में लेकर पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गंभीरों को इंदौर रेफर भी किया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गंगाराम की सामरी और पीपल की सामरी ग्राम के दो गुटों में सगाई टूटने के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में दोनों गुटों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान खूनी संघर्ष में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से एक की गुरूवार को मौत हो गई। सभी घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिद्धिकगंज पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचाया गया। एसडीओपी मोहन सारवान, आष्टा टीआई अनिल यादव भी सिविल अस्पताल पहुंच गए।
गांव में दो थाने का पुलिस बल तैनात-
दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। गांव में शांति स्थापित करने के लिए दो थानों का पुलिस बल भेजकर तैनात किया गया है। घायल एक पक्ष का कहना है कि दूसरा पक्ष हथियारों के साथ बंदूक भी लाया था। उसने गोली भी चलाई है, वहीं एसडीओपी मोहन सारवान ने गोली चलने की बात से इंकार किया है। अस्पताल में घटना के बाद बड़ी लापरवाही नजर आई। सूचना के बाद भी डॉक्टर नहीं आए। मात्र एक महिला चिकित्सक उपस्थित थीं। कई घायलों की हालात गंभीर होने के बाद भी उन्हें इलाज के लिए डॉक्टरों के आने का इंतजार करना पड़ा।
बाइक से लेकर पहुंचे घायलों को अस्पताल-
खूनी संघर्ष में दोनों के करीब 15 लोग घायल हुए हैं। साथ ही दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक मुकेश पिता रामसिंह, श्याम पिता गब्बा की मौत हो गई। वहीं रामसिंह सहित करीब 15 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस और डायल 100 को सूचना दी गई, लेकिन सूचना के बाद भी यह मौके पर नहीं पहुंची। इस पर स्थानीय लोगों व घायलों के परिजनों ने उन्हें बाइक सहित अन्य साधनों से सिद्धिकगंज अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आष्टा सिविल अस्पताल और इंदौर उपचार के लिए भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
De invloed van vroeg Hoe kom je van visgeur Kweek je eigen munt op de vensterbank: 5 eenvoudige stappen De impact van een externe locus van controle 5 verborgen redenen waarom een kat spint naast plezier