सीहोर

बुली बाई ऐप मामले का मास्टर माइंड निकला वीआईटी का छात्र, आष्टा पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन से की पूछताछ

बुली बाई ऐप मामले का मास्टर माइंड निकला वीआईटी का छात्र, आष्टा पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन से की पूछताछ

आष्टा। बुली बाई ऐप मामले में मुख्य आरोपित को दिल्ली पुलिस ने असम से गिरफ्तार है। आरोपित नीरज बिश्नोई है। पिछले कई महीने से महिलाओं की तस्वीरें बुली बाई ऐप पर अपलोड कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने व घृणा फैलाने में जुटे मुख्य साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई चर्चा में था। जिसकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। इधर आष्टा एसडीपीओ मोहन सारवान कोठरी स्थित वीआईटी कॉलेज पहुंचे, जहां कॉलेज प्रबंधन से लंबे समय तक चर्चा की। जानकारी अनुसार छात्र नीरज बिश्नोई ने ऑनलाइन एडमिशन लिया था और ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी।
जानकारी के अनुसार नीरज मूलरूप से असम का ही रहने वाला है। वह सीहोर के पास स्थित वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान से कंप्यूटर साइंस में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। दिल्ली के कोर्ट में पेश कर उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। बुली बाई ऐप मामले में मुंबई में ही पुलिस अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में एक लड़की को उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 1 जनवरी को बुली बाई ऐप से मचे बवाल के बाद मुंबई की साइबर सेल पुलिस ने भी मामला दर्ज कर ऐप से जुड़े 3 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया। इस ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर आनलाइन पोस्ट कर उन्हें बदनाम किया जा रहा था। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने दो जनवरी को ऐप के बारे में शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसके बाद जांचकर्ताओं ने ऐप और संबंधित ट्विटर हैंडल का तकनीकी विश्लेषण शुरू किया था। इसके बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.