ताशकंद में होने वाले एशियन चैंपियनशिप में राज्य अकादमी के आर्यन और प्रज्ञा का चयन

भोपाल
प्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी आर्यन सेन और प्रज्ञा सिंह का चयन एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप के ईपी इवेन्ट में हुआ है। एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप 24 फरवरी से तीन मार्च तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने जा रहा है। इस चैंपियनशिप में भारत का 12 सदस्यीय दल भागीदारी कर रहा है। इसमें हमारी अकादमी के दो खिलाड़ी का चयन हुआ है। खेलमंत्री खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दी है।
किसान की बेटी प्रज्ञा सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत चुकी है 11 पदक
मध्य प्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह हाल ही में सीनियर ग्रांप्री 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा रही है। यह प्रतियोगिता कतर में खेली गई थी। प्रज्ञा ने कहा कि इस चैंपियनशिप के लिए बहुत मेहनत की है। देश के लिए खेलना गर्व की बात है, मुझे खुशी है कि भारत के लिए खेलना का अवसर मिल रहा है। कोच भूपेंद्र सिंह चौहान हमेशा सहयोग करते है। किसान की बेटी प्रज्ञा सिंह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक 11 पदक जीत चुकी है।
आर्यन सिंह के खाते में जमा है छह पदक
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छह पदक जीत चुके आर्यन थाईलैंड अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों ही खिलाड़ी वर्षों से फेंसिंग अकादमी में मुख्य प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। आर्यन ने कहा कि अकादमी में मिल रहे सहयोग से हम यह कर पा रहे है।
दोनों खिलाड़ी बहुत प्रतिभाशाली है
कोच भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रज्ञा व आर्यन दोनों ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके है। दोनों ही बहुत ही प्रतिभाशाली है। 12 सदस्यीय टीम में हमारी अकादमी के दो खिलाडि़यों का चयन हमारे लिए गर्व की बात है। इस चैंपियनशिप दोनों से पदक की उम्मदी है। इसके लिए इन्होंने बहुत पसीना बहाया है। वे जरुर पदक जीतेंगे।