खेल

चहल ने खास अंदाज में धनश्री को किया बर्थडे विश

चहल ने पत्नी धनश्री वर्मा को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उनके इस पोस्ट पर इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान और राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर ने भी कमेंट किया है।भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों तिरुवनन्तपुरम में वह हैं। वह टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलने के लिए गए हैं। इसी बीच, चहल ने पत्नी धनश्री वर्मा को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उनके इस पोस्ट पर इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान और राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने भी धनश्री को जन्मदिन की बधाई दी।चहल ने वीडियो में कई सारे फोटो को एक साथ जोड़ा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''हर समय साथ रहने के लिए धन्यवाद। इसके अलावा, मैं आपको अपनी सबसे अच्छी और हमेशा प्यार करने वाली पत्नी के रूप में पाकर बहुत धन्य हूं। आज, कल, और आने वाले कई और वर्षों के लिए आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं तुम्हारे जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। लव यू।''

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button