खेल

Hockey World Cup: मलेशिया को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचा स्पेन…

Hockey World Cup: स्पेन ने पेनाल्टी शूटआउट में रविवार को मलयेशिया को 4-3 से क्रॉस ओवर मैच में हराकर हॉकी विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में स्पेन का सामना मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा। निर्धारित समय तक मैच का स्कोर 2-2 से बराबर था जिसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।

मलयेशिया की टीम मैच में एक समय 1-2 से पीछे चल रही थी, लेकिन सिल्वरियस शेलो ने 48वें मिनट में मैदानी गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। पेनाल्टी शूटआउट में एक समय स्कोर 3-3 से बराबर था। मार्क मिरालेस ने स्पेन के लिए चौथा गोल करके स्कोर 4-3 किया। फिर मलयेशिया के फिरान आशाारी गोल करने चूक गए और स्पेन 4-3 के स्कोर से क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया।

दूसरी ओर, दिन के अन्य क्रॉसओवर मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम हॉकी विश्व कप से बाहर हो गई है। अपनी मेजबानी में टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर थी, लेकिन उसे इसमें सफलता नहीं मिली।

हॉकी विश्व कप से बाहर होने के साथ ही भारत का 1975 के बाद पदक जीतने का सपना भी टूट गया। भारत अगर इस मैच को जीत लेता तो वह क्वार्टर फाइनल में 24 जनवरी को बेल्जियम के खिलाफ खेलता। अब न्यूजीलैंड उस मुकाबले में गत चैंपियन टीम का सामना करेगी। ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण भारत सीधे क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच सका था। उसे पूल सी में तीसरे पायदान पर रहने वाली न्यूजीलैंड का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया हॉकी रैंकिंग में छठे और न्यूजीलैंड 12वें स्थान पर है। ऐसे में लग रहा था भारत आसानी से मैच को जीत लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak čistit odpadovou trubku doma: Nejlepší Jak ušetřit peníze při používání Jak učit kočku do koše na odpadky: 7 univerzálních Ko se Jak rychle uvařit perlovou polévku nebo kastrol: Nelze použít prodlužovací kabel: tyto zařízení jsou přísně zakázány.