खेल

दक्षिण अफ्रीका का सफाया करने उतरेगा भारत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार (4 अक्टूबर) को इंदौर में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में इस मैच को जीतकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने पर होगी। भारतीय टीम सीरीज में फिलहाल 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया होल्कर स्टेडियम में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी।होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया के रिकॉर्ड को देखें तो अब तक यहां दो टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने दोनों अपने नाम किए। उसने 22 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ 88 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। उसके बाद सात जनवरी 2020 को यहां श्रीलंका के खिलाफ ही सात विकेट से मैच को अपने नाम किया था। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहली बार इस मैदान पर आमने-सामने होंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zlaté guľôčky: Najchutnejšie občerstvenie, ktoré "vyletí" zo stola! Vplyv prírodných vôní na naše telo a