खेल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में अनोखा रिकॉर्ड बना सकते हैं ऋषभ पंत

नई दिल्ली
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास इस टेस्ट में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में रेस्ट दिया गया था। उनकी जगह ऋद्धिमान साहा को विकेटकीपर के तौर पर खिला गया था। साहा ने मुंबई में कीवी टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में महत्वपूर्ण फिफ्टी जड़ी थी। लेकिन पंत के प्रदर्शन को देखते हुए उनका पहले टेस्ट में खेला जाना लगभग तय है। पंत ने अभी टेस्ट में 97 शिकार किए हैं। इसमें 89 कैच और 8 स्टंपिंग है। पंत धोनी को पीछे छोड़कर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर पंत पहले टेस्ट में तीन शिकार कर लेते हैं, तो वो भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे जल्दी 100 शिकार करने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे। 24 साल के पंत भारत की तरफ से 25 टेस्ट खेल चुके हैं। धोनी ने 36 टेस्ट मैचों में 100 शिकार किए थे। अगर पंत सेंचुरियन में लैंडमार्क तक पहुंचने में सफल रहते हैं, तो वो धोनी ने 10 टेस्ट मैच पहले ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

पिछले एक साल में पंत ने बल्ले और विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने कुछ जबरदस्त पारियां खेली। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पंत का ये पहला टेस्ट होगा। भारत ने साल 2019 के आखिरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी। लेकिन पंत की जगह  ऋद्धिमान साहा को विकेटकीपर के तौर पर खिलाया गया। भारत ने साउथ अफ्रीका में आज तक सिर्फ तीन टेस्ट मैच जीते हैं। भारतीय टीम अभी तक कोई भी टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका में नहीं जीत पाई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nečekaná reakce na Nalezení falešného medvěda za 5 sekund: Velmi jednoduchý IQ Tato hádanka vám Nová logická hra: Jen ti nejchytřejší Jenius od Jena: V tomto obraze Chytrou sovu naleznou za 9 sekund jen lidé s vysokým