खेल

रोहित शर्मा लगातार 13 इंटरनेशनल टी20 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बने

 साउथैम्पटन

 इंग्लैंड दौरे पर कोरोना के मात देने के बाद अब रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 मैच में शानदार जीत दिलाई है. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला साउथैम्पटन में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 50 रनों से शानदार जीत दर्ज की.

इस जीत के साथ ही कप्तान रोहित ने इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, रोहित शर्मा लगातार 13 इंटरनेशनल टी20 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. ऐसे में यह जाहिर है कि रोहित के अलावा अब तक लगातार 13 जीत किसी कप्तान को नसीब नहीं हुई.

विजयरथ पर सवार रोहित ने इन टीमों को मात दी

अपने इस विजयरथ पर सवार रोहित शर्मा ने इस दौरान बांग्लादेश (2 मैच), न्यूजीलैंड (4 मैच), वेस्टइंडीज (3 मैच), श्रीलंका (3 मैच) और अब इंग्लैंड को हराया है. इसमें रोहित ने लगातार तीन सीरीज में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया है.

लगातार 13 जीत में इन टीमों को हराया

    बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया (7 नवंबर 2019)
    बांग्लादेश को 30 रनों से हराया (10 नवंबर 2019)
    न्यूजीलैंड को 7 रनों से हराया (2 फरवरी 2020)
    न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया (17 नवंबर 2021)
    न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया (19 नवंबर 2021)
    न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराया (21 नवंबर 2021)
    वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया (16 फरवरी 2022)
    वेस्टइंडीज को 8 रनों से हराया (18 फरवरी 2022)
    वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराया (20 फरवरी 2022)
    श्रीलंका को 62 रनों से हराया (24 फरवरी 2022)
    श्रीलंका को 7 विकेट से हराया (26 फरवरी 2022)
    श्रीलंका को 6 विकेट से हराया (27 फरवरी 2022)
    इंग्लैंड को 50 रनों से हराया (7 जुलाई 2022)

रोहित ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 14 गेंदों पर पांच चौकों की बदालैत 24 रन बनाए. इसी के साथ रोहित अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस मामले में रोहित ने विराट कोहली का रिकॉर्ड ही तोड़ा है.

कप्तान रोहित ने सिर्फ 29 पारियों में हजार रन बनाए की उपलब्धि हासिल की, जबकि विराट कोहली ने यहां तक पहुंचने के लिए 30 पारियां खेली थीं. इंग्लैंड के स्टार स्पिनर मोईन अली ने रोहित को अपना शिकार बनाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Čerstvé články, tipy a triky pro domácnost, vaření a zahradničení. Informace o nejnovějších trendy v potravinách, zdravé stravování a užitečné nápady pro každodenní život. Sledujte nás pro inspiraci a vylepšení svého domova a zahrady! Hádanka pro ty, kteří Jake: Jaké jsou rozdíly Rychlý IQ test: Najdi brouka v lese Jenius od Nasel a podivná růže Hádanka pro ty, kteří mají výborný Jednoduchý IQ test: najdete kuře Tato výrova iluze je úžasně přesná: Dozvědět se Kde jsou tři Získejte užitečné tipy a triky pro každodenní život, zajímavé recepty a užitečné články o zahradničení na našem webu. Buďte inspirováni našimi nápady a objevte nové možnosti pro vylepšení svého domova a zahrady. S námi se dozvíte, jak si užít každý den plný radosti a kreativity!