खेल

टाटा मोटर्स और महिंद्रा की बिक्री में उछाल, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पांच गुना बढ़ी

नई दिल्ली।  

वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की कुल बिक्री जनवरी, 2022 में 27 प्रतिशत बढ़कर 76,210 इकाई पर पहुंच गई। इसमें अंतरराष्ट्रीय बिक्री भी शामिल है। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि कंपनी ने जनवरी, 2021 में 59,866 वाहन बेचे थे। घरेलू वाहन विनिर्माता कंपनी ने कहा कि जनवरी, 2022 में उसकी घरेलू बाजार में बिक्री सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 72,485 इकाई पर पहुंच गई। एक पहले के इसी महीने में यह 57,649 इकाई थी। कंपनी ने आलोच्य महीने के दौरान कुल 40,777 यात्री वाहन बेचे, जबकि जनवरी, 2021 के दौरान 26,978 वाहनों की बिक्री की थी। टाटा मोटर्स की जनवरी माह में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पांच गुना होकर 2,892 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने जनवरी 2021 में 514 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे थे।

महिंद्रा की कुल बिक्री जनवरी में 20 प्रतिशत बढ़ी:
महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की कुल बिक्री जनवरी, 2022 में 19.55 प्रतिशत बढ़कर 46,804 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने मंगलवार बताया कि एक साल पहले इसी महीने में उसने 39,149 गाड़ियों की बिक्री की थी।कंपनी ने कहा कि जनवरी, 2022 के दौरान उसने घरेलू बाजार में 19,964 इकाइयां बेचीं जबकि एक साल पहले इसी महीने में उसने 20,634 इकाइयों की बिक्री की थी।
इसके अलावा कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री जनवरी 2022 में बढ़कर 23,979 इकाई पर पहुंच है। एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने इस श्रेणी में 16,229 इकाइयां बेचीं थी। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने उसका निर्यात 2,861 इकाई रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 2,286 इकाई था।

हुंडई की बिक्री में 11 फीसदी की गिरावट
वाहन कंपनी हुंडई मोटर इंडिया की कुल बिक्री जनवरी, 2022 में 11.11 प्रतिशत घटकर 53,427 इकाई की रह गई। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जनवरी, 2021 में कंपनी ने 60,105 वाहन बेचे थे। कंपनी के अनुसार पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री 15.35 प्रतिशत घटकर 44,022 इकाई की रह गई। एक साल पहले के इसी महीने में उसने 52,005 इकाइयां बेचीं थी। इसके अलावा जनवरी, 2022 में कंपनी का निर्यात बढ़कर 9,405 इकाई पर पहुंच गया। उसने जनवरी, 2021 में 8,100 इकाइयों का निर्यात किया था। कंपनी ने कहा, हम सेमीकंडक्टर की आपूर्ति शृंखला में जारी कमी की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं और ग्राहकों की मांग को पूरा करने को लेकर हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Jak dlouho péct lososa v alobalu Proces se Jak se Jak uchovat chuť Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.