खेल

सरफराज खान को नहीं मिली भारतीय टीम में जगह…. 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने 13 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने खेले जाने वाली घरेलू दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में एक नाम ऐसा था जिसे टीम में न देखने के बाद हर कोई हैरान था।

ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि मुंबई के सरफराज खान है। बता दें कि रणजी ट्रॉफी में शानदार शतकीय पारी खेलने के बावजूद सरफराज को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें नजरअंदाज किए जाने पर सोशल मीडिया पर कई भारतीय फैंस बीसीसीआई की आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच सरफराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक स्टोरी शेयर की है।

बता दें कि सरफराज खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर घरेलू क्रिकेट के आंकड़ों को साझा किया है। पहली तस्वीर में सरफराज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कम से कम 50 मैचों में उच्चतम बैटिंग औसत की तस्वीर शेयर की। इसमें महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन की बैटिंग औसत से उनकी औसत कम है। दूसरी स्टोरी में उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के आकंडे शेयर किए हैं। यह आंकड़े उनके पहले 30 प्रथम श्रेणी मैच के हैं।
ऐसे में उनकी ये स्टोरी को देखकर ये कयास लगाया जा रहा है कि उन्होंने भारतीय टीम में सेलेक्शन न होने के बाद बीसीसीआई पर तंज कसा है। बता दें कि सरफराज काफी समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे है।

इस फॉर्मेट में 2000 से ज्यादा रन बनाने के बाद उनसे बेहतर औसत सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन का ही है। जबकि 26 लिस्ट ए मैचों में वह 39.08 की औसत से 469 रन बना चुके हैं। ऐसे में उनके टीम इंडिया में डेब्यू करने के लिए कुछ और समय का इंतजार करना पड़ेगा।
बता दें कि 25 साल के सरफराज खान साल 2019 के बाद से रणजी ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे है। उन्होंने मुंबई टीम की तरफ से खेलते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतकों की झड़ी लगाई है। सरफराज अभी तक 36 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 80.47 की औसत से 3380 बनाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Užitečné tipy a triky na každý den, chutné recepty a užitečné články o zahradničení - to všechno naleznete na našem webu. Buďte inspirativní a objevte skrytý potenciál své zahrady s našimi informacemi a návody. Buďte sebou, buďte kreativní a buďte zdraví s našimi praktickými tipy pro každodenní život! Jak dlouho vydrží čerstvé okurky: Tipy na skladování zeleniny Rychlý návod na odstranění kostí z ryb: jednoduché triky Vědci rozluštili tajemství Da Vinciho kreseb srdce, které zmatly Jak udržet čerstvé okurky déle: 5 osvědčených tipů Zapamatujte si navždy: Tajemství sběru nejlahodnějších melounů od třech farmářů Chcete-li zjistit nejlepší triky a recepty pro domácí vaření, zahradničení a životní styl, jste na správném místě! Naše stránka je plná užitečných článků a návodů, které vám pomohou vytvořit zdravý a pohodlný životní styl. Navštivte nás pravidelně pro nové tipy a triky pro vaši kuchyni, zahradu a každodenní život.