खेल

शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को ऐसे किया बर्थडे WISH..

पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपनी पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को तलाक की खबरों के बीच बर्थडे WISH किया है। 15 नवंबर 2022 को सानिया मिर्जा अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी वजह से शोएब मलिक ने भी उनको बर्थडे विश किया है, लेकिन इसमें न तो किसी इमोजी का प्रयोग किया गया है और न ही कोई खास शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।  

बता दें कि पिछले करीब दो सप्ताह से शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें आई हैं। हालांकि, इस कपल ने इस बारे में कुछ नहीं किया है। हालांकि, शोएब ने उनको बर्थडे विश किया है। शोएब ने सानिया के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा, "आपको जन्मदिन की बधाई सानिया मिर्जा। आपको बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना! दिन का भरपूर आनंद लें…"

दोनों के बीच दूरियां आने का सवाल और भी पुख्ता इसलिए हो जाता है, क्योंकि पिछले साल जब शोएब मलिक ने सानिया को बर्थडे विश किया था तो उनको सानू बुलाया था और एक लाल दिल वाला इमोजी भी कैप्शन में डाला था। हालांकि, इस बार ऐसा कुछ नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि शादी के करीब 12 साल के बाद ये कपल अलग हो सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button