खेल

वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2022 से हुई बाहर

आयरलैंड ने ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। उसने इस मुकाबले को नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 17.3 ओवर में एक विकेट पर 150 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए विस्फोटक बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने 48 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। लोर्कन टकर 35 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने 23 गेंद पर 37 रन बनाए। आयरलैंड की जीत के असली हीरो स्पिनर गैरेथ डेनली रहे। उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने इविन लुईस, निकोलस पूरन और रॉवमन पॉवेल को आउट किया था।

आईसीसी रैंकिंग में आयरलैंड की टीम 12वें स्थान पर है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम सातवें पायदान पर है। वेस्टइंडीज रैंकिंग टॉप-10 देशों में बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। आयरलैंड के तीन मैचों में चार अंक हो गए। वहीं, वेस्टइंडीज के तीन मैचों में दो ही अंक रहे। आयरलैंड की टीम सुपर-12 में किस ग्रुप में जाएगी, इसका फैसला स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजों के बाद होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nejpozornější test inteligence: Najdou Nejlepší nápady na jemné rozdíly: tajné triky k odhalení v První dojem Rychlý muž Jen géniusův nalezení slov Pike a Moose Nejpozornější najdou velrybu mezi slony za Rychlý IQ test: Najdete cizího ptáka mezi pelikány za 7 Hádanka: Uhodněte zašifrované slovo Zajímavý optický Logická hádanka: Kdo ze tří osob je zločinec? Uhodněte Proč máji Afričané tma­vou Velmi zajímavá hádanka: Musíte Co je na obrázku špatně: Jen super pozorní lidé