खेल

WI vs BAN: बांग्लादेश ने की इस शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, 6 बल्लेबाजों ने डुबोई टीम की लुटिया; लिस्ट में भारत भी शामिल

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगुआ में जारी पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाजों द्वारा निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। पहली पारी में पूरी टीम मात्र 103 रनों पर ही ढेर हुई और इस दौरान 6 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। बांग्लादेश ने इस खराब प्रदर्शन के चलते एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बांग्लादेश के इस स्कोर के सामने वेस्टइंडीज ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अब महज 8 ही रन पीछे हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा 7वीं बार हुआ है जब किसी टीम के 6 खिलाड़ी एक पारी में बिना खाता खोले आउट हुए हैं। हैरानी की बात है इस लिस्ट में बांग्लादेश ने तीसरी बार अपना नाम दर्ज कराया है, वहीं इस साल में यह दूसरी बार हुआ है जब एक पारी में बांग्लादेश के 6 खिलाड़ी 0 पर आउट हुए हैं। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में भी बांग्लादेशी बल्लेबाजों का ऐसा निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला था। बता दें, 1980 में सबसे पहले पाकिस्तान इस अनचाही सूची में अपना नाम दर्ज कराया था। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के अलावा इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका, भारत और न्यूजीलैंड की टीमें भी शामिल हैं।

– पाकिस्तान 1980, बनाम वेस्टइंडीज
– साउथ अफ्रीका 1996, बनाम भारत
– बांग्लादेश 2002/03, बनाम वेस्टइंडीज
– भारत 2014, बनाम इंग्लैंड
– न्यूजीलैंड 2018, बनाम पाकिस्तान
– बांग्लादेश 2022, बनाम श्रीलंका
– बांग्लादेश 2022, बनाम वेस्टइंडीज*

बात वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश टेस्ट की करें तो, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिन की दूसरी ही गेंद पर महमूदुल हसन जॉय गोल्डन डक पर आउट हुए, उन्हें पवेलियन का रास्ता किमार रोच ने दिखाया। रोच यहीं नहीं रुके, इसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर शांतो को भी बिना खाता खोले आउट किया। बांग्लादेश इन दो झटकों से उबर भी नहीं पाई थी कि 5वें ओवर की पहली गेंद पर जायडेन सील्स ने मोमिनुली को शून्य के स्कोर पर आउट कर मेहमान टीम को तीसरा झटका दिया। बांग्लादेश ने 16 रन पर ही तीन विकेट खो दिए थे।

सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (29) ने दूसरा छोस संभाला हुआ था, लिटन दास के साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 25 रन जोड़े। तमीम इकबाल के आउट होने के बाद पारी संभालने का जिम्मा कप्तान शाकिब अल हसन ने उठाया। शाकिब एक छोर को अच्छे से संभाले हुए थे मगर दूसरे एंड से उन्हें साथ नहीं मिल रहा था। बांग्लादेशी कप्तान 67 गेंदों पर 51 रनों की सर्वाधिक पारी खेलकर आउट हुए। वेस्टइंडीज के लिए जेडेन सील्स और अल्जारी जोसेफ के खाते में 3-3 विकेट आईं। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट के साथ पारी का आगाज करने उतरे जॉन कैंपबेल (24) ने टीम को अच्छी शुरुआत थी। विंडीज ने पहला विकेट 26वें ओवर में कैंपबेल के रूप में खोया। मुस्ताफिजुर ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद एबादोट हुसैन ने रेमन रीफर को 11 के निजी स्कोर पर आउट कर मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया। वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक इसके बाद कोई विकेट नहीं खोया। कप्तान ब्रैथवेट 149 गेंदों पर 42 और नक्रमाह बोनेर 43 गेंदों पर 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte tipy a triky pro zlepšení svého domova, vaření a skvělý nápady na zahradničení. Naše stránka nabízí užitečné články a návody, které vám pomohou vytvořit útulný a plodný domov. Objevte nové recepty, lifestylové tipy a rady pro pěstování zeleniny a ovoce ve vašem vlastním zahradním ráji. Buďte inspirací pro své blízké a zkuste něco nového každý den! Rychlá pita pizza: Vynikající chuť předčí Přírodní spolupráce rostlin pro ochranu Ne poleva, ale švýcarské pusinky: 3 Tyto 2 odrůdy okurek Nejjednodušší už to nebude: Klobásky Pěstování rajčat ve vašem záhonu: tipy pro sousedství rostlin 15 minut a zdravá snídaně: ovesné palačinky bez Kuřecí řízky se sýrem – rychlý a chutný hit Zeslazujte angrešt a rybíz hnojením Lifehack dne: Proč chytré hostitelky používají Khachapuri bez výčitek svědomí: Jednoduše neodolatelný recept na gruzínskou pochoutku Příprava na dacha sezónu: jak se na jaře vyhnout pokutám Maličký dům snů: Jak Tato lahodná večeře vás zachrání: Připravte si domácí kuře Chemie pro minulost: produkt, který dokonale Jak úspěšně pěstovat cibuli velikosti Tipy a triky pro vás: Nová kulinářská videa, výživné recepty a užitečné články pro zahradníky. Objevte nové způsoby, jak využít své potraviny a skvělé nápady pro vaši zahradu!