राज्य

रजिस्ट्री और आरटीओ में भ्रष्टाचार में 3 गिरफ्तार, उप निबंधक सहित कई फरार

 गोरखपुर
गोरखपुर में रजिस्ट्री विभाग और आरटीओ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सोमवार को कैंट और शाहपुर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि उप निबंधक सहित अन्य फरार हैं। कैंट पुलिस ने रजिस्ट्री विभाग में भ्रष्टाचार से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि शाहपुर पुलिस ने आरटीओ कार्यालय में डीएल बनवाने के साथ ही अन्य मामलों से जुड़े भ्रष्टाचार में होमगार्ड को गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। डीएम के निर्देश पर रजिस्ट्री विभाग और आरटीओ में आ रहे भ्रष्टाचार की शिकायत पर स्टिंग ऑपरेशन कराया गया था। स्टिंग ऑपरेशन में कई लोग वीडियो में रंगेहाथ कैद हुए। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सदर तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने रविवार की रात में रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार में कैंट थाना तो वहीं चरगांवा स्थित आरटीओ कार्यालय के भ्रष्टाचार में शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया।

 
उप निबंधक सहित पांच पर केस, दो गिरफ्तार
रजिस्ट्री कार्यालय के उप निबंधक केके तिवारी तथा निबंधन कार्यालय से जुड़े प्राइवेटकर्मी विजय कुमार मिश्र, अशोक उपाध्याय, जितेंद्र जायसवाल, राजेश्वर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने इनमें से दो आरोपित विजय मिश्रा पुत्र रविन्द्र मिश्रा निवासी जंगल एकला नम्बर दो थाना गुलरिहा, वर्तमान पता पीडब्ल्यूडी बंगला नंबर 11बी सिविल लाइन थाना कैण्ट और अशोक उपाध्याय पुत्र कैलाश उपाध्याय निवासी ग्राम पोस्ट अण्डिला थाना मईल जिला देवरिया, वर्तमान पता पीडब्ल्यूडी बंगला नंबर 11बी सिविल लाइन थाना कैण्ट को गणेश चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Csak a legelőkészülettek találják meg Mindenhol lévő Rejtély a "detektív elme" embereknek: Találd meg a hibát 6 Csak az "igazi detektív" tud válaszolni a kérdésre 7 Az elefánt A Különleges Cipők Keresése: