राज्य

हमीरपुर :सिटी फॉरेस्ट में घूमने गई युवती को 6 युवकों ने निर्वस्त्र कर पीटा, Video वायरल

  हमीरपुर
 
यूपी के हमीरपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की को निर्वस्त्र कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि लड़की के साथ 6 युवकों ने मारपीट की. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि लड़की रहम की भीख मांगती रही, इसके बावजूद युवकों का दिल नहीं पसीजा. वे उसके साथ मारपीट और अश्लीलता करते रहे.

मामला हमीरपुर का है. यहां 16 अगस्त को एक लड़की अपने प्रेमी के साथ शहर के सिटी फॉरेस्ट में घूमने गई थी. तभी वहां 6 युवक पहुंच गए. उन्होंने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद लड़की को निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की गई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई. पुलिस ने अब तक 6 में से 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये युवक लड़की और उसके प्रेमी के साथ मारपीट कर रहे हैं. युवकों ने लड़की के भी कपड़े उतारकर उसके साथ अश्लील हरकतें भी की. इस दौरान लड़की और उसके प्रेमी के साथ मारपीट भी की गई. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह लड़की और उसका दोस्त कौन थे. पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी है.

सीओ सदर हमीरपुर रवि प्रकाश ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और लड़की निर्वस्त्र दिख रहे हैं. उसके साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं. यह पता चला है कि उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की, वे उससे पैसे की मांग कर रहे थे. हालांकि, जांच में पता चला है कि उन्होंने लड़की को निर्वस्त्र किया और उसके साथ छेड़छाड़ की. लेकिन गैंगरेप नहीं हुआ़.

पुलिस के मुताबिक, छेड़छाड़ करने वाले युवक आस पास के ही गांव के थे. पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीन युवकों कन्हैया शर्मा, प्रीतम कश्यप और मोहम्मद फजल को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
В нашем блоге вы найдете массу полезных советов и лайфхаков для уюта и комфорта в вашем доме. Мы делимся рецептами изысканных блюд, заботимся о вашем здоровье и делимся секретами успешного огородничества. Посетите наш сайт, чтобы узнать больше! Бърза и вкусна пилешка салата: лесно приготвяне за минути "Откриване на тайната: как да премахнем плаката и ръждата Ефективно отстраняване на плевелите Какво не можете да съхранявате картофи Какая консерва рыбы более полезна: тунец или лосось? 1. "Тиквички: 3 вкусни рецепти за тесто" 2. "Насладете се Семейството ще моли за още: невероятна рецепта за Най-ефективните начини за почистване Как да се Безплатни годишни медицински Как да почистите загнозените бели чорапи Творчески идеи за използване на стара четка за Изучите лучшие лайфхаки для улучшения вашей кулинарии, полезные советы для садоводства и интересные статьи про огород на нашем сайте. Узнайте, как стать настоящим мастером кулинарии и садоводства уже сегодня!