राज्य

कानपुर: सिवान की प्रेमिका ने शादी से मुकरने पर यूपी के सिपाही को दिया खौफनाक अंजाम

बसंतपुर (सिवान)
उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में दो दिन पूर्व हुई सिपाही देश दीपक की हत्‍या मामले में वहां की पुलिस ने सिवान के बसंतपुर पुलिस के सहयोग से भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। कानपुर पुलिस टीम दोनों को साथ लेती चली गई। आरोप है कि सिवान की युवती से देश दीपक का प्रेम संबंध चल रहा था। उसने उसे शादी का वादा किया था। लेकिन बीते 22 अप्रैल को उसने दूसरी जगह शादी कर ली। इसके बाद उसकी हत्‍या कर दी गई।

दो दिन पूर्व की गई थी यूपी के सिपाही की हत्‍या
बसंतपुर थानाध्‍यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कानपुर के बिल्‍हौर थाना क्षेत्र के बिल्‍हौर थाने में तैनात सिपाही की हत्‍या प्रेम प्रसंग मामले में कर दी गई थी। पुलिस ने छानबीन की तो आरोपितों का टावर लोकेशन सिवान जिले के खोड़ीपाकर में मिला। तब बिल्‍हौर थाने के एसआइ मंसूर अहमद बसंतपुर थाने आए। यहां की पुलिस की सहायता से दोनों भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्‍हें अपने साथ ले गई। आरोप है कि सिपाही देश दीपक की बेरहमी से हत्‍या कर दोनों भाग आए थे। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की तो साक्ष्‍य मिले।

शादी का झांसा देकर बनाता था शारीरिक संबंध
जानकारी के अनुसार देश दीपक बिल्‍हौर थाने के पास ही किराये के रूम में रहता था। उसके साथ एक और कांस्‍टेबल रहता था। बुधवार को गला रेतकर उसकी हत्‍या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पु‍लिस की छह टीमों को लगाया गया था। पता चला कि सिवान की एक लड़की अपने स्‍वजन के साथ बिल्‍हौर आई थी। पु‍लिस ने तफ्तीश के क्रम में घटना से कनेक्‍शन जोड़ा तो दोनों भाई-बहन के तार जुड़ते चले गए।

फेसबुक पर सिवान की युवती से हुई थी दोस्‍ती
बताया जाता है कि देश दीपक की दोस्‍ती फेसबुक पर सिवान की युवती से हुई थी। इसके बाद वह युवती कई बार कानपुर आई थी, वह सिपाही के कमरे में रुकती थी। दोनों के बीच शादी के नाम पर संबंध बनते रहे। लेकिन जब शादी की बात आई तो देश दीपक ने कहीं और विवाह कर लिया। तब से सिवान की युवती के मन में बदले की भावना आ गई। वह सिपाही की शादी के बाद भी एक बार बिल्‍हौर गई लेकिन तब वह छुट्टी पर था इस कारण उसकी जान बच गई। लेकिन इस बार पूरी तैयारी के साथ भाई-बहन गए और कांड को अंजाम दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button