राज्य

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने की सैनिक की हत्या

बीजापुर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक सैनिक की हत्या कर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला ने बताया कि गंगालूर थाने के तहत गोपनीय सैनिक आंदूराम पोयाम जिसके घर कल रात को कुछ नक्सली आए, उसे कुछ दूर ले जाकर तेजधार हथियार से हत्या कर दी।

गोपनीय सैनिक थे एंडो राम
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले के बीजापुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने शुक्रवार को 'गोपनीय सैनिक' एंडो राम (45) की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों  ने एंडो राम की हत्या कर शव को गंगालूर मार्ग पर फेंक दिया है, जिसके बाद पुलिस दल को रवाना किया गया और शव को बरामद कर लिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला ने बताया कि नक्सलियों ने हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस द्वारा आज सबेरे गंगालूर मार्ग से गोपनीय सैनिक का शव बरामद किया गया। अब पुलिस द्वारा इस मामले की विवेचना की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zákaz na Zahrada: Jak vypěstovat rovnoměrné okurky - trik pro rovné plody Zahrada: Jak se vyhnout chybám při péči o rostliny Klíšťata: Proč je Zahrada: Účinný