राज्य

गालीबाज श्रीकांत त्यागी फिर योगी सरकार को दे सकता है टेंशन, पुलिस की भी बढ़ी चिंता

 नोएडा
 
श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मामले में अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिले भी शामिल हो गए हैं। नोएडा के गेझा गांव में त्यागी समाज द्वारा 21 अगस्त को बुलाई गई महापंचायत का प्रचार गांव-गांव किया जा रहा है। इसे देखते हुए नोएडा पुलिस अलर्ट पर है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर रही है। उनके माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि समाज के लोगों की प्रमुख मांगें मान ली गई हैं। जेल गए युवक जमानत पर रिहा हो चुके हैं। ऐसे में इस महापंचायत को आयोजित नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस की कोशिश है कि लोग महापंचायत में न पहुंचने पाएं। अपर आयुक्त कानून और व्यवस्था लव कुमार ने कहा कि महापंचायत को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट पर है। समाज के प्रमुख लोगों के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता की जा रही है। पुलिस की महापंचायत का प्रचार कर रहे सोशल मीडिया एकाउंट पर भी नजर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button