राज्य

पुलिस जनर्दशन मे कप्तान ने सुनी लोगो की समस्याए

बलरामपुर
रामानुजगंज।पुलिस कप्तान रामकृष्ण साहू ने आयोजित पुलिस जनर्दशन मे लोगो की समस्याएं सुनी और संबंधित थानो के प्रभारियों को निराकरण करने को कहा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 11 बजे किया जा रहा है। उसी कड़ी में 28 फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनदर्शन कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आवेदनों के आधार पर संबंधित पुलिस अधिकारी/थाना/चौकी/ह्यस्रशश्च से फोन के माध्यम से बात कर आवेदन पर शीघ्रातिशीघ्र विधिनुरूप कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

जनदर्शन कार्यक्रम में अधिकतर जमीन संबंधी एवं आपसी विवाद से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। आमजनों की समस्याओं को प्रमुखता से सुना गया तथा उसका विधिनुरूप निराकरण करने हेतु थाना प्रभारी/एसडीओपी को समय-सीमा निर्धारित कर शीघ्रातिशीघ्र जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा कहा गया कि जनदर्शन कार्यक्रम के आयोजन से आम जनों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो पाएगा साथ ही लोगों का पुलिस/ प्रशासन के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत होगा। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में आयोजित किया जाएगा आम जनों को किसी प्रकार की कोई शिकायत हो तो अपनी शिकायत लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में आकर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्योत्सना चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ημερομηνία 03/08/2025: Η Σημαντική Συνάντηση του 921 2025/08/03/924: "Ημερομηνία 3 Αυγούστου 2025: Το Ημερομηνία 2025/08/03: Ημέρα του 930: Ένα ταξίδι στο μέλλον το 2025 Τίτλος: "2025/08/03/933: Δημιουργία τίτλου από το uri 2025/08/04/936 στα Ημερομηνία 2025/08/04/939: Η σημασία της στην ιστορία της