धर्म

6 जनवरी को शुभ योग में करें देवी लक्ष्मी के उपाय, बनेंगे धन लाभ के योग

ज्योतिष शास्त्र में तिथि, नक्षत्र, ग्रहों आदि सभी विशेष महत्व है। तिथि और नक्षत्र मिलकर ही कई शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। (Paush Purnima 2023) कुल 16 तिथियां पंचांग में बताई गई हैं। इनमें से प्रतिपदा से लेकर चतुर्दशी तक की तिथि दोनों पक्षों (शुक्ल और कृष्ण) में एक समान रहती है। शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहते हैं। इस तिथि के स्वामी चंद्रदेव हैं। इस बार साल 2023 की पहली पूर्णिमा तिथि 6 जनवरी, शुक्रवार को है। ये पौष मास की पूर्णिमा है। आगे जानिए इस तिथि पर कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं और इस दिन के जाने वाले उपाय.

 
पौष पूर्णिमा पर बनेंगे ये शुभ योग
पंचांग के अनुसार, पौष मास की पूर्णिमा तिथि 5 जनवरी की रात 02:14 से 06 जनवरी की रात 04:37 तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय और चंद्रोदय दोनों 6 जनवरी को होगा, इसलिए पूर्णिमा तिथि इसी दिन मानी जाएगी। इस दिन पद्म, ब्रह्म और इंद्र नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे। इन शुभ योगों के चलते इस तिथि का महत्व और भी बढ़ गया है। शुक्रवार को पूर्णिमा होने से ये दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए अति शुभ रहेगा। आगे जानिए इस दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करें.

 
उपाय 1
शुक्रवार और पूर्णिमा के शुभ योग में देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। लाल वस्त्र, चूड़ी आदि चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं। संभव हो तो इस दिन उपवास रखें और शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद पहले देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। फिर स्वयं भोजन करें।

 
उपाय 2
6 जनवरी को शुभ योग में देवी लक्ष्मी की प्रतिमा किसी चौड़े बर्तन में रखें और गाय के दूध से अभिषेक करें। इस उपाय से धन लाभ के योग बनते हैं। संभव हो तो ये उपाय सुबह करें और इसके बाद अभिषेक में उपयोग किए गए दूध को पीपल पर चढ़ा दें। कुछ ही समय में आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

 
उपाय 3
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई मंत्रों की रचना की गई है। इन मंत्रों का जाप स्फटिक की माला से करना चाहिए। लेकिन इसके पहले देवी लक्ष्मी की पूजा करें। ये हैं देवी लक्ष्मी के कुछ मंत्र-
– ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
– ऊं धनाय नम:
– ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः

 
उपाय 4
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह के शुभ होने पर ही जीवन में सुख-संपत्ति की प्राप्ति होती है। शुक्रवार और पूर्णिमा के शुभ योग में शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए जैसे चावल, दूध, सफेद वस्त्र आदि। इन चीजों का दान जररूतमंदों को करने से शुक्र ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलने लगते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controlliamo il telefono prima ancora del caffè, e spesso finiamo su pagine personali che raccontano idee, esperienze e passioni. Capire come nascono merita un esame più approfondito. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche Il cervello Quando una pausa imprevista cambia la giornata, annotare pensieri e piccoli dettagli aiuta a dare forma a un blog personale, senza trasformarlo in un diario perfetto.