मध्य प्रदेश

इंदौर में हिंदू बच्चियों से बोले मुस्लिम युवक, शादी कर मुस्लिम बन जाओ, वरना मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी

इंदौर ।   इंदौर जिलें में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महू पुलिस ने दो मुस्लिम युवकों के खिलाफ अश्लील हरकतें करने और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपितों ने किशोरियों को धमकाया और कहा की शादी कर मुस्लिम बन जाओ वरना समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। उन्होंने कई तरह की अश्लील टिप्पणी भी की है। घटना समिपस्थ महू थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक दोनों पीड़िताएं 16 वर्षीय हैं। घटना ट्रेंचिंग मैदान महू की है। आरोपितों का नाम वाहिद और अमान बताया गया है। बच्चियों ने पुलिस को बताया कि आरोपित उनके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। उनसे शादी करने का बोल रहे थे। जब शादी से इन्कार किया तो आरोपितों ने कहा कि हिंदू समाज में तुम्हारी कोई वैल्यू नहीं है। हमसे शादी कर लो और मतांतरण कर मुस्लिम बन जाओ। वाहिद ने एक बच्ची को कस के पकड़ लिया। जब उसकी सहेली ने इसका विरोध किया तो दूसरे आरोपित अमान ने उसे भी पकड़कर अश्लील हरकतें की।आरोपितों ने धमकाया और कहा कि अगर बात नहीं मानी तो समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। टीआइ महेंद्रसिंह भदौरिया के मुताबिक दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Защо трябва да отрязвате първите Какво се случва, ако почиствате микровълновата си печка само с 2025/10/17/Как да направим котлетите крехки: тайната съставка от професионалните готвачи Как да успокоим Защо не трябва да Защо да събираме Защо папагалът се нуждае от огледало в клетката: Защо не трябва да хвалите детето си за