Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमएचओ

सीहोर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीहोर डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर की कार्यप्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में भारत हॉस्पिटल के मैनेजर के साथ बैठक कर अस्पताल से संबंधित व्यवस्थाओं, अंतरविभागीय समन्वय एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।
अस्पताल परिसर के निरीक्षण के उपरांत डॉ. डेहरिया ने रेहटी पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं उपस्थित चिकित्सकों के साथ मेडसाक्ष्य पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज सभी प्रकरणों की जानकारी निर्धारित समय-सीमा में अपडेट की जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय एवं कानूनी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की देरी नहीं हो तथा आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाए। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के प्रभारी डॉ. अश्विनी दायमा सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। डॉ. डेहरिया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाए। साथ ही शासकीय कार्यों का सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button