Newsआष्टासीहोर

आष्टा में हुआ कुशवाहा समाज का मिलन समारोह

आष्टा। नगर के सेमनरी रोड स्थित सियाराम पैलेस में कुशवाह समाज का नववर्ष मिलन समारोह एवं बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समाज बंधु उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान लव-कुश के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस दौरान कुशवाहा समाज के लोगों ने अपने-अपने विचार समाजहित में रखें एवं सभी अतिथियों का पुष्प माला, डुपट्टा डालकर स्वागत किया गया। बैठक में सभी की सहमति से प्रत्येक मंगलवार को वार्ड क्रमांक 17 काछी मोहल्ला में राधा-कृष्ण मंदिर में हनुमानजी की महाआरती कराने का निर्णय लिया। इस दौरान उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों ने अपने उद्बोधन में समाज को एक सूत्र में रहने की बात कही। कुशवाहा समाज के सचिव कैलाश कुशवाहा (शिक्षक) ने शिक्षा को जागृत करते हुए अपनी बात कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुशवाहा समाज के पटेल दल किशोर कुशवाह, नानकपुर से पटेल नाथूराम कुशवाहा, हुकमचंद कुशवाह एवं लवकुश जयंती के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कुशवाह, जगन्नाथ कुशवाह, बाबूलाल कुशवाह आडतियां, किशोरीलाल कुशवाहा पूर्व पटेल, राजकुमार कुशवाहा, रवि कुशवाह, बालमुकंद कुशवाह, सुरेश कुशवाहा (शिक्षक), रामचरण कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, सूरज कुशवाह, हेमराज कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा पटेल, सुरेश कुशवाहा, सेवाराम कुशवाह, हरलाल कुशवाह, प्रकाश मामा कुशवाह, महेश कुशवाह, जगन्नाथ कुशवाह, शुभम कुशवाह, मनाबाबू कुशवाह, प्रणाम कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, आकाश कुशवाह, लोकेश कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा पतंग, महेंद्र कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के लोग उपस्थित रहे। आभार सुरेश कुशवाहा ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, blog e siti personali aiutano a organizzare idee e progetti. Il tema merita un'analisi più approfondita. Quel piccolo dettaglio sulle sette piante problematiche E se fosse il momento di raccontarti con più libertà? Un blog personale cresce insieme alla tua voce, senza fretta.