Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर: युवा दिवस के उपलक्ष में भाजयुमो ने कराई मैराथन दौड़

सीहोर। स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर खेलेगा मध्यप्रदेश-खेलेगा सीहोर के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत व महापुरुष स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में मैराथन दौड़ का आयोजन किया। सीहोर जिला मुख्यालय पर आयोजित मैराथन में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि विवेकानंद जी युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने ही कम उम्र में अपना सर्वस्व मानव सेवा, राष्ट्र सेवा को समर्पित किया है। उन्होंने संपूर्ण विश्व में भारत की एक अलग छवि को स्थापित किया। मैराथन दौड़ में युवाओं व छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। दौड़ को वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ सीहोर के टाउन हॉल से प्रारंभ होकर भोपाल नाका होते हुए कोतवाली चौराहा, लिसा टाकीज, गंगा आश्रम होते हुए पुनः टाउन हॉल पर आकर समाप्त हुई। मैराथन दौड़ में मुख्य रूप से मोर्चा के मोर्चा जिला प्रभारी प्रतीक दिगम्बर, उपाध्यक्ष अभिषेक दांगी, समीर मेवाड़ा, जिला मंत्री सत्यम राठौर, यश अग्रवाल, आकाश वर्मा, प्रिंस राठौर, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील राय, हरीश चौधरी, महामंत्री नट्टू राठौर, समीर सेन आदि मौजूद रहे।
रेहटी, आष्टा में भी युवाओं ने लगाई दौड़
युवा दिवस के अवसर पर रेहटी में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर के दशहरा खेल मैदान पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया। मैराथन दौड़ में कई युवाओं ने भागीदारी निभाई। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, युवा मोेर्चा के सलकनपुर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी, नगर अध्यक्ष कृतिन जिराती, युवा नेता नीतेश साहू, युवा नेता एवं ग्राम पंचायत सगोनिया के सरपंच प्रतिनिधि गोपाल मुकाती सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर आष्टा में भी युवा मोेर्चा द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा संगठन महामंत्री हितानंदजी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko stročnice v sladkih jedeh nadomestijo del moke in dodajo beljakovine. S premišljenimi sestavinami tako nastanejo okusni obroki, ki jih je vredno podrobneje spoznati. jeseni specite Ko zadiši po pomladi, posezite po svežih zeliščih in mladi zelenjavi; preproste jedi so takrat najbolj okusne in hranljive.