Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भाजपा को प्रदेश से उखाड़ना है, इसके लिए अब मैदान में उतरे कांग्र्रेस कार्यकर्ता

- कांग्रेस ने आयोजित की मंडलम अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों की कार्यशाला

सीहोर। अब भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश से उखाड़ना है। इसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान में उतरे। सभी का एक ही लक्ष्य होना चाहिए 2023 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत। जिस तरह से भाजपा ने जोड़-तोड़ करके सरकार बनाई थी, लेकिन इस बार पूरी तरह से भाजपा को उखाड़ना है। ये बातें रविवार को चाणक्यपुरी स्थित स्वामी विवेकानन्द कॉलेज में जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित मंडलम अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों की प्रथम एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी प्रकाश जैन ने कहीं। कार्यशाला का शुभारंभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलबीर तोमर की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंडलम और सेक्टर प्रदेश प्रभारी प्रकाश जैन, जिला प्रभारी करण कुसमारिया, जिला सह प्रभारी प्रवीण सक्सेना, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव और हरियाण प्रदेश के प्रभारी हरपाल सिंह ठाकुर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित एवं राष्ट्रीय गान के साथ किया। अतिथियों ने फूल वर्षाकर कार्यशाला में पहुंचे मंडलम अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों का स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलबीर तोमर एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष नईम नबाव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह दांगी, हरीश राठौर, राजाराम बड़ेभाई, राजीव गुजराती द्वारा पुष्पमालाओं से किया गया।
जिम्मेदारियोें को ईमानदारी से निभाएं-
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ बलबीर तोमर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को विश्वास दिलाते हैं कि मंडलम और सेक्टरों तक मजबूत हैं; उन्होंने कहा कि जिस भी कार्यकर्ता को जो जिममेदारी मिले उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में जुट जाएं। कार्यशाला में मंडलम अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, blog e siti personali aiutano a organizzare idee e progetti. Il tema merita un'analisi più approfondita. Quel piccolo dettaglio sulle sette piante problematiche E se fosse il momento di raccontarti con più libertà? Un blog personale cresce insieme alla tua voce, senza fretta.