Newsमध्य प्रदेशसीहोर

Sehore News : नगर पालिका परिषद के विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन

सीहोर। नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में शहर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर, नगर पालिका के एई रमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्षद मौजूद थे। इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान  के द्वारा क्षेत्र में स्मार्ट सिटी अभियान के तहत शहर में अनेक विकास कार्य हुए है। इस कड़ी में शहर के वार्ड क्रमांक 21 अंतर्गत आने वाले हाउसिंग बोर्ड में लाखों की लागत से एचटीओ ग्राउंड का भूमि पूजन किया गया इसके अलावा बड़ी ग्वालटोली में नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे। नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि शहर का विकास सभी की जिम्मेदारी है, आगे भी जहां भी क्षेत्रवासियों की मांग होगी वहां पर विकास कराए जाऐंगे। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे है। वार्ड क्रमांक 12 में गंदे पानी की निकासी के लिए लाखों रुपए की लागत से नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया है। जिससे आगामी दिनों में क्षेत्रवासियों को समस्या नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko stročnice v sladkih jedeh nadomestijo del moke in dodajo beljakovine. S premišljenimi sestavinami tako nastanejo okusni obroki, ki jih je vredno podrobneje spoznati. jeseni specite Ko zadiši po pomladi, posezite po svežih zeliščih in mladi zelenjavi; preproste jedi so takrat najbolj okusne in hranljive.