धर्म

तुलसी के सामने दीपक जलाते समय करें ये काम..

सनातन हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा का पूजनीय माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का वास होता है। वहीं तुलसी की जड़ों में भगवान शालिग्राम का वास होता है। इस कारण नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करने से सभी कामनाएं पूरी हो जाती है। इसके साथ ही घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की होती है। साथ ही तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का भी वास होता है। तुलसी की जड़ों में भगवान शालीग्राम का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के पौधे के सायं दीपक जलाना शुभ माना जाता है। लेकिन तुलसी पर दीपक जलाते समय कुछ विशेष उपाय करने से मां तुलसी प्रसन्न होंगी और आपको धन लाभ की भी संभावना है।

तुलसी पर इस तरह जलाएं दीपक

शाम को नियमित रूप से तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं। संभव हो तो दीपक में थोड़ी सी हल्दी डाल लें। इस उपाय से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।शास्त्रों के अनुसार आटे के दीपक को सबसे ज्यादा शुभ और पवित्र माना जाता है। आटे का दीपक तुलसी के नीचे जलाने से मां लक्ष्मी के साथ मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है।

अगले दिन इस दीपक को गाय को खिला दें। इस उपाय से शुभ फल के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।तुलसी पर यदि आप घी का दीपक लगा रहे हैं तो उसे लगाने से पूर्व उसमें थोड़ा स अक्षत डालें और दिया जलाएं। इस उपाय से दरिद्रता दूर भागती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

तुलसी पूजा के नियम

सुबह तुलसी पूजन के बाद उसमें जल जरूर अर्पित करें। तुलसी के पौधे के नीचे नियमित रूप से दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है । रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित नहीं करें न ही पत्तियां तोड़ें। तुलसी की नियमित रूप से पूजा करने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come un diario o una vetrina personale, un blog dà spazio alle idee e alla voce di chi lo cura. Vale la pena approfondire questo tema. Scegliere colazioni che saziano poco Confronto tra abitudini quotidiane e dopo una notte sulla Quando il caffè si raffredda accanto al computer, spesso nasce l'idea di annotare quel piccolo momento. Un blog personale può trasformarlo in una storia semplice, sincera e tutta da rileggere.