छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : तेंदुआ ने किया बकरी का शिकार, बकरी चरा रहे किसान ने भागकर बचाई जान… 

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले मेंतेंदुए ने एक बकरा और बकरी का शिकार किया है। खास बात यह है कि तेंदुआ दोनों जानवरों को चरवाहों के सामने से ही खींच कर ले गया। इसके बाद से ग्रामीणों ने दहशत है। वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया है। 

जानकारी के मुताबिक, चरवाहे अपने मवेशियों को मनेंद्रगढ़ वन मंडल के जनकपुर क्षेत्र में गए थे। वहां ग्राम बरछा और मेहदौली के लगे जंगल में पशुओं को चरा रहे थे, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय तेंदुए ने जानवरों पर हमला किया, तब चरवाहे महज 10 मीटर की दूरी पर थे। तेंदुआ बकरे-बकरी को खींच कर ले गया और मार दिया। 

चार दिन पहले पकड़ी गई थी मादा तेंदुआ
वन विभाग की टीम ने चार दिन पहले एक मादा तेंदुआ को पकड़ा था। मादा तेंदुआ मुर्गा खाने के चक्कर में पिंजरे में घुसी और कैद हो गई। सात दिनों से टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में लगी थी। इससे पहले तेंदुआ तीन लोगों को मार चुका था। हालांकि पकड़ा गया तेंदुआ ही आदमखोर है, यह स्पष्ट नहीं हो सका। टीम को नर तेंदुए और उसके शावक की भी तलाश है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
आपके जीवन को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए यहां हम लाये हैं कुछ खास टिप्स और उपाय। हमारे लाइफहैक्स और रसोई खुशबूदार खाना बनाने के संदेश आपके लिए ज़रूर उपयोगी होंगे। हम ओगरोड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करते हैं, जिससे आप एक स्वस्थ और सुंदर पौधों का ख्याल रख सकें। हम आपको नई और रो सांभाल-मंदिर-मोस्क-रो-कोर: भारतीय संस्कृति की बेंगलुरु में इस साल गणेश पूजा" - "Ganesh Chaturthi आधिकारिक कहते हैं कि बीएस: 2025/08/22 हमारी वेबसाइट पर हम आपको जीवन के हैक, रसोईघर और बागवानी के बारे में मददगार लेख प्रदान करते हैं। हम आपको सरल और प्रभावी तरीके से अपने दिनचर्या को सुधारने के उपाय बताते हैं ताकि आप स्वस्थ और सुखी रह सकें। हमारी साइट पर आपको चयनित एंग्लो-हिंदी भाषा में उपयोगी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, हम बागवानी से संबं