Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर : जिलेभर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस का पर्व

सीहोर. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व सीहोर जिला मुख्यालय सहित रेहटी, आष्टा, जावर, नसरूल्लागंज, बुदनी सहित जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह झंडावंदन हुआ, तिरंगे को सलामी दी गई तो वहीं राष्टÑगीत, देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुतियां भी हुर्इं। सीहोर जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर प्रवीण सिंह से ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया तो वहीं परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभागों द्वारा एक से बढ़कर एक झांकियां भी निकाली गर्इं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलेभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विधायक सुदेश राय, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी-कर्मचारी व आमजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इधर नगर पालिका परिषद सीहोर में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष सहित नगर पालिका के पार्षदगण, सीएमओ, अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। रेहटी नगर में भी जगह-जगह झंडावंदन का कार्यक्रम हुआ। रेहटी नगर परिषद द्वारा नगर के पुराने बस स्टैंड स्थित प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पुलिस जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। ध्वजारोहण नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा ने किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। यहां पर 10वीं एवं 12वीं में प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर परिषद में पार्षदगण, नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। अंत में प्रसादी का वितरण भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, blog e siti personali aiutano a organizzare idee e progetti. Il tema merita un'analisi più approfondita. Quel piccolo dettaglio sulle sette piante problematiche E se fosse il momento di raccontarti con più libertà? Un blog personale cresce insieme alla tua voce, senza fretta.