Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

इंतजार: 500 बेड के अस्पताल से बदलेगी बुधनी में सेहत की तस्वीर

सीहोर। नर्मदा के पावन तट पर बसे बुधनी शहर के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नया और स्वर्णिम अध्याय जुडऩे जा रहा है। बुदनी में लगभग 714 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बनकर तैयार हुआ अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर अब अपने औपचारिक उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस महात्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने से न केवल बुधनी, बल्कि आसपास के शहरों और दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प होना तय है।
बता दें केंद्रीय मंत्री और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल के दौरान बुदनी क्षेत्र की जनता को यह शानदार सौगात दी थी। 40 एकड़ के विशाल भूभाग में फैला यह भव्य संस्थान क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का सबसे प्रमुख केंद्र बनेगा।
750 मेडिकल सीटें
परियोजना के तहत मेडिकल कॉलेज में 750 सीटों का प्रावधान किया गया है, जिससे हर साल सैकड़ों युवाओं को डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने का अवसर मिलेगा।
500 बेड का अस्पताल
मरीजों के बेहतर और तुरंत इलाज के लिए 500 बिस्तरों वाला विशाल अस्पताल तैयार किया गया है।
विश्वस्तरीय सुविधाएं
इस परिसर में भव्य शैक्षणिक भवन, छात्र-छात्राओं के लिए पृथक हॉस्टल, डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए आवास, विशाल ऑडिटोरियम, कैंटीन और इनडोर-आउटडोर खेल परिसर जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
बड़े शहरों के चक्करों से मिलेगी मुक्ति
अब तक बुदनी और आसपास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को गंभीर बीमारियों, आपातकालीन स्थिति और जटिल उपचार के लिए भोपाल, इंदौर या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। इसमें समय और पैसों दोनों का भारी नुकसान होता था। लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ डॉक्टरों और सुपर-स्पेशलिटी सुविधाओं की उपलब्धता होने से लोगों को बड़े शहरों की भागदौड़ से स्थायी राहत मिलेगी।
युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार
– अस्पताल और कॉलेज के संचालन के लिए बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीकी कर्मचारियों और प्रशासनिक पदों पर भर्तियां होंगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
– संस्थान के आसपास मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी लैब, एम्बुलेंस सेवाएं, हॉस्टल, लॉज, रेस्टोरेंट और परिवहन जैसे कई छोटे-बड़े व्यावसायिक क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti iniziano un blog pensando solo al design e dimenticano voce, ritmo e utilità. Capire come rendere ogni articolo più personale merita un approfondimento. dalle abitudini E se fosse il momento di dare una voce più personale alle tue idee? Un blog ben curato può diventare uno spazio semplice e sincero, dove raccontare passioni, scoperte e piccoli traguardi.